फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allu Arjun: 'फाइनली पुष्पा को झुका दिया..', अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये मीम

Fri, 13 Dec 2024 03:59 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार



अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के बाद उनकी फिल्म 'पुष्पा 2' को लेकर कुछ मीम्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। नेटिजन्स अब भंवर सिंह शेखावत का साथ देते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
पुष्पा 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की मीम्स बनाई जा रही हैं। वहीं, उनके प्रशंसक अपने अभिनेता का समर्थन कर रहे हैं। कुछ लोग पुलिस की गिरफ्तारी के फैसले को सराह रहे हैं।
विज्ञापन

पुष्पा 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फहाद फासिल को लेकर बना रहे हैं मीम्स
नेटिजन्स इस गिरफ्तारी के फैसले पर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देने में संकोच नहीं किया है। उन्होंने फिल्म में फहाद फासिल की पुलिस वाले किरदार के साथ कई मीम्स बना दी हैं। इसमें चिल्लाते हुए भंवर सिंह शेखावत का किरदार कहता है, पुष्पाराज को सलाखों के पीछे डालने में सफलता हासिल की है।
 
 

पुष्पा 2: द रूल - फोटो : सोशल मीडिया
वायरल हो रही पुष्पा की रील
पुष्पा 2 के सीन को लेकर मीम्स बन रही हैं। इसमें पुष्पाराज का किरदार कहता है ‘मैं झुकेगा नहीं’। वहीं, एक मीम में लिखा, कितनी भी गुंडई कर लो आखिर में भारतीय पुलिस ही जीतेगी पुष्पा। 
 
 

पुष्पा पुष्पा गाना - फोटो : इंस्टाग्राम
अल्लू अर्जुन को किया गया गिरफ्तार
बता दें कि अल्लू अर्जुन को सिनेमाघर में हुई महिला की मौत के बाद गिरफ्तार किया गया है। सिनेमाघर में हुए इस वाकये के बाद अल्लू अर्जुन ने 25 लाख के मुआवजे की घोषणा की थी। हालांकि, मामला बढ़ गया और अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन

पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
वायरल हो रहा है वीडियो
वहां मौजूद लोगों द्वारा लिए गए वीडियो एक्स पर सामने आए। इनमें अल्लू अर्जुन पुष्पा 2 के कपड़े पहने हुए और अपनी पत्नी अल्लू स्नेहा रेड्डी, भाई अल्लू सिरीश और पिता अल्लू अरविंद के साथ खड़े होकर चाय पीते हुए दिखाई दे रहे हैं। अल्लू अर्जुन की सफेद टीशर्ट पर पुष्पा 2 का मशहूर डायलॉग 'फ्लावर नहीं, फायर है मैं' लिखा हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें