अजित कुमार के मैनेजर ने कही ये बात
इंडिया टुडे की एक खबर के अनुसार, अभिनेता अजित कुमार के मैनेजर ने उनके दुबई में फंसे होने को लेकर बयान जारी किया है। दुबई में चल रहे तनाव के बीच, अजित के मैनेजर ने कहा, 'अजित पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें यहां कोई खतरा नहीं है।' मैनेजर ने आगे कहा कि स्थिति सामान्य होने और हवाई सेवाएं फिर से शुरू होने पर अजित भारत लौट आएंगे।'
अजित को रेसिग से है लगाव
अजित कुमार अबू धाबी में आने वाली रेसिंग प्रतियोगिताओं के लिए खूब मेहनत और ट्रेनिंग कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने 2025 की दुबई 24 घंटे की एंड्योरेंस रेस में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था, जिसकी वजह से उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरीं। अजित के फैंस अब उनकी सिनेमा के अलावा रेसिंग वाली जर्नी को भी बहुत पसंद कर रहे हैं।
अजित कुमार का करियर
अजित निर्देशक अधिक रविचंद्रन के साथ अपनी 64वीं फिल्म में फिर से काम करेंगे। इसके अलावा, निर्देशक ए.एल. विजय के साथ भी वे एक खास प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। यह फिल्म उनके जीवन और रेसिंग के प्रति उनके पुराने जुनून को दिखाएगी। प्रोजेक्ट के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं आई है, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री के लोग मानते हैं कि जल्द ही फिल्म का नाम और कलाकारों की घोषणा हो सकती है।
यह भी पढ़ें: क्रिस्टल डिसूजा की बर्थडे पार्टी में उनके ही गाने पर थिरकीं निया शर्मा, वीडियो वायरल