फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajith Kumar: दुबई के रेसिंग ट्रैक पर अजित कुमार की कार क्रैश, कुछ इस तरह कार से बाहर निकले एक्टर; वीडियो वायरल

Tue, 07 Jan 2025 07:09 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अजित कुमार - फोटो : एक्स
विज्ञापन

कार रेसिंग के शौकीन अजित कुमार दुबई 24-घंटे की रेस के लिए तैयार होने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अभिनेता की कार के  दुर्घटना का वीडियो शेयर किया है। इस दुर्घटना के दौरान अभिनेता की कार के चिथड़े उड़ गए। हालांकि, बताया जा रहा है कि अभिनेता दुर्घटना में सुरक्षित बच गए हैं।

विज्ञापन

 


दुबई में अजीत कुमार की कार दुर्घटनाग्रस्त 
अजित कुमार 24H दुबई 2025 कार रेसिंग में भाग लेने के लिए पूरी तरह तैयार थे। रेस से पहले अभिनेता ने रेस ट्रैक पर प्रैक्टिस भी किया। इससे पहले दिन में अभिनेता की टीम ने साझा किया कि वह आज से दुबई में अपना प्रैक्टिस सेशन शुरू करेंगे। हालांकि, यह प्रैक्टिस सेशन उनके लिए जानलेवा हो गया। समय पर अभिनेता को कार से निकाला गया और सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया, जिससे वह बड़े जोखिम से बच गए। 

वायरल हुआ एक्सीडेंट का वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे प्रैक्टिस सेशन वीडियो में अभिनेता की कार अचानक कंट्रोल खो देती है और ट्रैक पर ही घूमते हुए नजर आती है। आगे जाकर कार टकरा जाती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे कार के चिथड़े उड़ जाते हैं, लेकिन समय पर अभिनेता को तुरंत कार से बाहर निकाल लिया जाता है। फैंस अभिनेता अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक अभिनेता या उनकी टीम की तरफ से कोई भी हेल्थ अपडेट साझा नहीं किया गया है। 

विज्ञापन


दुबई में कार रेसिंग की प्रैक्टिस कर रहे थे अजित
अजित दुबई में होने वाले 24H दुबई 2025 रेस में भाग लेने वाले थे। अभिनेता ने अपनी टीम के साथ रेस के लिए प्रैक्टिस भी शुरू कर दी थी। अभिनेता रेसिंग के मालिक हैं। वह अपने साथियों मैथ्यू डेट्री, फैबियन डफीक्स और कैमरन मैकलियोड के साथ पोर्श 992 क्लास में भी भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें