फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजित कुमार की रेस में हौसला बढ़ाने फ्रांस पहुंचीं पत्नी शालिनी, शेयर की शानदार तस्वीरें

Mon, 15 Jun 2026 07:40 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ajith Kumar  Le Mans Race: 'ले मैन्स' में अजित कुमार की रेस के दौरान उनकी पत्नी और पूर्व अभिनेत्री शालिनी स्टैंड से उनका हौसला बढ़ाती नजर आईं। इसी के साथ शालिनी ने सोशल मीडिया पर फ्रांस से कई तस्वीरें शेयर कर फैंस का दिल जीत लिया है।
विज्ञापन
अजित कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता अजित कुमार इन दिनों फिल्मों से ब्रेक लेकर फ्रांस में हो रही मशहूर '24 आवर्स ले मैन्स' कार रेसिंग प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। इस खास मौके पर उनका हौसला बढ़ाने के लिए उनकी पत्नी और पूर्व अभिनेत्री शालिनी और उनके दोनों बच्चे अनुष्का और आदविक भी फ्रांस पहुंचे गए हैं।

विज्ञापन

इस वीडियो में शालिनी स्टैंड्स में खड़ी होकर अजित और उनकी टीम को चीयर करती हुई नजर आ रही हैं। शालिनी ने परिवार के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसपर उन्होंने कैप्शन लिखा, 'थोड़ा सा फ्रांस, ढेर सारा प्यार।'

अजित कुमार की टीम 'अजित कुमार रेसिंग' इस रेस में हिस्सा लेने वाली पहली भारतीय टीम बन गई है। इस मुश्किल प्रतियोगिता में उनकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप 10 में जगह बनाई है। अजित पिछले दो साल से कार रेसिंग के अपने पुराने शौक को पूरा करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

अजित कुमार की आखिरी फिल्म 'गुड बैड अगली' साल 2025 में रिलीज हुई थी, जो उस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक रही। चर्चा है कि अजित जल्द ही निर्देशक अधिक रविचंद्रन के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। हालांकि, ताजा खबरों के मुताबिक कुछ निर्माताओं के पीछे हटने के कारण फिलहाल इस फिल्म का काम रुक गया है।

यह भी पढ़ें: 'कुछ लम्हें कभी...', 'गदर एक प्रेम कथा' के 25 साल हुए पूरे; अनिल शर्मा ने वीडियो में किया 'गदर 3' की ओर इशारा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें