फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aishwarya Rajinikanth: पिता की फिल्म का निर्देशन कर भावुक हुईं ऐश्वर्या, रजनीकांत के लिए कह दी यह बड़ी बात

Mon, 05 Jun 2023 10:56 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

यह फिल्म क्रिकेट पर आधारित ड्रामा है, फिल्म में विष्णु विशाल एक क्रिकेटर की भूमिका निभा रहे हैं। एआर रहमान फिल्म के लिए संगीत तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन
रजनीकांत, ऐश्वर्या रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या पिता की तरह ही फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। उन्होंने फिल्म '3' के साथ अपने निर्देशन करियर की शुरुआत की थी, जिसमें धनुष लीड रोल में नजर आए थे। फिलहाल वह अपनी आगामी फिल्म 'लाल सलाम' में व्यस्त हैं, जिसमें रजनीकांत के साथ विष्णु विशाल और विक्रांत महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। मौजूदा समय में इसकी शूटिंग मुंबई में चल रही है। फिल्म की शूटिंग के बीच, ऐश्वर्या ने अपने पिता को निर्देशित करने को लेकर एक भावनात्मक बयान साझा किया है। 

विज्ञापन

Stardom: आर्यन खान की वेब सीरीज 'स्टारडम' में होगा इस सुपरस्टार का कैमियो, शाहरुख-रणवीर भी होंगे हिस्सा?

ऐश्वर्या रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या ने लिखा पिता के लिए इमोशनल पोस्ट
फिल्म के सेट से सुपरस्टार रजनीकांत की तस्वीर साझा करते हुए, ऐश्वर्या रजनीकांत ने लिखा, "मैं आपको देखती हूं..मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन ऐसा आएगा जब मैं आपके साथ शूटिंग करूंगी..मैं आपकी प्रशंसा करती हूं..मैं आपको प्यार करती हूं..कभी-कभी मैं आपके माध्यम से देखती हूं.. ज्यादातर बार मैं आपके साथ दुनिया को देखती हूं.. मुझे एहसास होता है..मैं आप हूं… हर एक दिन अप्पा..मैं आपसे बहुत अधिक प्यार करती हूं।'' 
Monday Flashback: कभी शराब के नशे में डूबे रहते थे महेश भट्ट? इस घटना के बाद लिया था छोड़ने का फैसला
विज्ञापन

लाल सलाम - फोटो : insta
33 साल बाद होगी इस अभिनेत्री की वापसी
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म क्रिकेट पर आधारित ड्रामा है, फिल्म में विष्णु विशाल एक क्रिकेटर की भूमिका निभा रहे हैं। एआर रहमान फिल्म के लिए संगीत तैयार कर रहे हैं। इसे इसी साल 2023 में कई भाषाओं में एक साथ रिलीज करने की तैयारी चल रही है। जीविता राजशेखर भी 33 साल बाद एक अभिनेत्री के रूप में इस फिल्म से वापसी कर रही हैं। कहा जा रहा है कि वह फिल्म में रजनीकांत की बहन का किरदार निभा रही हैं।
Telegu Indian Idol: सौजन्या भगवतुला ने जीता तेलुगू इंडियन आइडल 2, अल्लू अर्जुन ने विजेता को सौंपी ट्रॉफी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें