फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nani: 'हिट 3' की रिलीज से पहले नानी का खुलासा, इस उम्रदराज अभिनेता की तरह रोल निभाना चाहते हैं एक्टर

Fri, 25 Apr 2025 12:10 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

HIT 3 Release: साउथ स्टार नानी की एक्शन ड्रामा फिल्म 'हिट 3 द थर्ड केस' अगले महीने रिलीज होगी, उससे पहले नानी ने एक इंटरव्यू में बताया की वह अब ओल्ड आदमी की भूमिका निभाना चाहते हैं।
 
विज्ञापन
नानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नानी अपने करियर में लगातार सफल फिल्में दे रहे हैं और अब अपनी नई फिल्म 'हिट 3' की रिलीज के लिए वह तैयार है। इसी बीच उन्होंने अपनी एक इच्छा जाहिर करते हुए कहा है कि वह बॉलीवुड के इस हीरो की तरह उम्रदराज किरदार निभाना चाहते हैं।
विज्ञापन

 

उम्रदराज किरदार निभाने की है चाहत
123 डॉट कॉम की एक खबर के मुताबिक, एक इंटरव्यू में नानी ने बताया कि वे उम्रदराज किरदार निभाने के लिए उत्साहित हैं। वे अपनी उम्रे से और बड़े होने का इंतजार कर रहे हैं ताकि अलग और अनोखे रोल कर सकें। 
 

किसके पदचिन्हों पर तलना चाहते हैं नानी
नानी ने कहा कि वह बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन जैसे उम्र के हिसाब से किरदार निभाना चाहते हैं और हर फिल्म में शानदार अभिनय करना चाहते हैं।
 
विज्ञापन

फिल्म हिट 3
नानी की फिल्म 'हिट 3' 1 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इन दिनों नानी इस फिल्म का प्रमोशन जमकर कर रहे हैं। 'हिट: द थर्ड केस' एक तेलुगु -भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे सैलेश कोलानू ने लिखा और निर्देशित किया है। इसे प्रशांति टिपिरनेनी और नानी ने वॉल पोस्टर सिनेमा और यूनिनस प्रोडक्शंस के तहत निर्मित किया गया है। यह फिल्म 'हिट' सीरीज की तीसरी किस्त है। 'हिट: द सेकंड केस' 2022 में रिलीज हुई थी। अब 'हिट द थर्ड केस रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में नानी के अलावा श्रीनिधि शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। इन दोनों के अलावा फिल्म में आदिल पाला, राव रमेश, ब्रह्माजी और मगंती श्रीनाथ अहम भूमिका में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें:
Ground Zero True Story: क्या है 'ग्राउंड जीरो' की सच्ची कहानी, कौन था गाजी बाबा, कैसे मारा गया आतंकी..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें