फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबरीमाला मंदिर मामले में अब ईडी ने जयराम को किया तलब, आरोपी उन्नीकृष्णन पोट्टी से संबंध को लेकर करेगी पूछताछ

Tue, 10 Feb 2026 01:45 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ED Summon To Jayaram: सबरीमाला मंदिर में चोरी मामले में अब ईडी शामिल हो गई है। ईडी ने एसआईटी से क्लीन चिट हासिल कर चुके अभिनेता जयराम को तलब किया है। जानिए क्या है पूरा मामला…
विज्ञापन
जयराम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सबरीमाला मंदिर में कथित सोने की चोरी के मामले में जांच लगातार जारी है। अब इस जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लोकप्रिय मलयालम अभिनेता जयराम को पूछताछ के लिए तलब किया है। ईडी ने अभिनेता को 17 फरवरी को कोच्चि स्थित अपने कार्यालय में पेश होने का नोटिस जारी किया है। जयराम को इस हाई-प्रोफाइल मामले के मुख्य आरोपी उन्नीकृष्णन पोट्टी से उनके संबंध के कारण तलब किया गया है।

वित्तीय लाभ का पता लगा रही ईडी

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, ईडी इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस मामले के आरोपियों को सबरीमाला के लिए रखे गए सोने से कोई वित्तीय लाभ हुआ था। जांच के तहत एजेंसी उन्नीकृष्णन के साथ जयराम के संबंधों और कथित वित्तीय लेन-देन के बारे में स्पष्टीकरण मांग रही है। अधिकारियों का मानना है कि जयराम का बयान कथित सोने की चोरी से जुड़े वित्तीय मामलों में महत्वपूर्ण सुराग दे सकता है। इससे पहले ऐसे सीन सामने आए थे जिनमें सन्निधानम से द्वारपाल (गेटकीपर) की मूर्तियां जयराम के आवास पर लाई जाती दिखाई दे रही थीं, जहां पूजा-अर्चना की गई थी।

यह खबर भी पढ़ेंः राजपाल के सपोर्ट में उतरे सोनू सूद, ऑफर की फिल्म; इंडस्ट्री से भी कहा- 'वो मुश्किल दौर में हैं उनका साथ दें'

एसआईटी ने जयराम को दी थी क्लीन चिट

विज्ञापन

पिछले महीने जयराम ने केरल हाईकोर्ट द्वारा नियुक्त केरल पुलिस की एसआईटी को बताया था कि ये अनुष्ठान पूरी तरह से आध्यात्मिक कारणों से और अपने घर में समृद्धि लाने के लिए किए गए थे। उन्हें उन्नीकृष्णन द्वारा कथित तौर पर की गई किसी भी धोखाधड़ी की जानकारी नहीं थी। इसके बाद एसआईटी ने अभिनेता से पूछताछ की और उन्हें क्लीन चिट दी। साथ ही मामले में उन्हें गवाह के रूप में शामिल करने का फैसला लिया।
हालांकि, मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के तहत स्वतंत्र रूप से धन के लेन-देन की जांच कर रही ईडी ने अब हस्तक्षेप किया है। जयराम से उम्मीद की जा रही है कि वे ईडी के सामने फिर से यही कहेंगे कि वो उन्नीकृष्णन को चेन्नई के एक भक्त और परिचित के रूप में जानते थे और सोने की थालियां उनके घर केवल पूजा के लिए लाई गई थीं। सूत्रों से संकेत मिलता है कि जयराम को ईडी मामले में गवाह के रूप में भी माना जा सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें