फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bad Girl: मद्रास हाईकोर्ट की आपत्ति के बाद ‘बैड गर्ल’ का टीजर सोशल मीडिया से हटाया गया, क्या है पूरा मामला?

Thu, 24 Jul 2025 10:06 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

तमिल फिल्म ‘बैड गर्ल’ के टीजर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाने का आदेश मद्रास हाईकोर्ट द्वारा दिया गया। फिल्म में टीनएज बच्चों के गलत चित्रण पर कोर्ट ने आपत्ति जताई है।

विज्ञापन
तमिल फिल्म 'बैड गर्ल' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिल फिल्म ‘बैड गर्ल’ का टीजर हाल ही में यूट्यूब और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुआ। इस टीजर में बच्चों, टीनएजर्स से जुड़े कुछ ऐसे आपत्तिजनक चित्रण थे, जिन पर मद्रास हाईकोर्ट ने आपत्ति जताई। ऐसे में कोर्ट ने मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेंशन टेक्नोलॉजी को फिल्म 'बैड गर्ल' का टीजर यूट्यूब से हटाने का आदेश दिया था। इस फिल्म को वेत्रीमारन और अनुराग कश्यप ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की निर्देशक वर्षा भारत हैं। 

विज्ञापन


कोर्ट ने कहा-टीनएज बच्चों पर डालेगी बुरा असर
मद्रास हाई कोर्ट ने फिल्म को लेकर चिंता जाहिर की। कोर्ट के अनुसार फिल्म ‘बैड गर्ल’ टीनएज बच्चों पर बुरा असल डालती है। जज पी. धनबल ने कहा, ‘अगर बच्चे फिल्म में दिखाई गई बातों को देखेंगे, तो यह जरूर बच्चों के दिमाग पर बुरा असल डालेगी।’ 
बताते चलें कि 26 जनवरी 2025 को फिल्म ‘बैड गर्ल’ का टीजर रिलीज हुआ। जिसको काफी क्रिटिसाइज किया गया। एक वकील एस वेंकटेश ने इस पर कानूनी कार्रवाई की, उनका कहना था कि फिल्म के टीजर ने POCSO एक्ट और इंफॉर्मेंशन टेक्नोलॉजी एक्ट का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन


निर्देशक वर्षा भारत ने रखा अपना पक्ष 
निर्देशक वर्षा भारत को भी फिल्म ‘बैड गर्ल’ के लिए आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। फिल्म में एक स्कूली लड़की के रिलेशनशिप को एक्सप्लोर करने की कहानी दिखाई गई। वर्षा ने भी अपना पक्ष रखा है। वह कहती हैं, ‘मैं बस एक ऐसा किरदार लिखना चाहती थी जो लोगों से जुड़ सके। मेरी फिल्म कोई सेल्फ-हेल्प बुक नहीं है।’ बताते चलें कि तमिल फिल्म ‘बैड गर्ल’ को इंटरनेशनल लेवल पर सराहा गया है। फिल्म को 2025 के रॉटरडैम इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अवॉर्ड भी मिला है। 

सेंसर से मिल चुका है सर्टिफिकेट 
तमाम आलोचानाओं के बाद फिल्म 'बैड गर्ल' सेंसर बोर्ड से पास हो चुकी है, इसे यू/ए सर्टिफिकेट मिल गया है। फिल्म इस साल 5 सितंबर को रिलीज होगी। अब मामला कोर्ट में पहुंच गया है तो इस फिल्म की रिलीज का क्या होगा, यह आने वाले समय में पता चलेगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें