अभिनेत्री कस्तूरी को पुज्हल केंद्रीय कारागार से गुरुवार को रिहाई मिल गई। एक दिन पहले ही उन्हें तेलुगु भाषी लोगों के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में शर्तों के साथ जमानत दी गई थी।
अभिनेत्री ने विरोधियों पर साधा निशाना
कारागार से रिहा होने के बाद कस्तूरी ने उन सभी का धन्यवाद किया, जो इस मुश्किल समय में उनके साथ खड़े रहे। इस दौरान उन्होंने इशारों में उन लोगों पर भी निशाना साधा, जिन्होंने उनका विरोध किया और जिसके कारण उन्हें जाना पड़ा। कस्तूरी ने कहा, "पहले मेरी एक छोटी सी आवाज थीं, लेकिन अब मैं एक बड़े तूफान में तब्दील हो चुकी हूं।"
साथ देने वालों का जताया आभार
कस्तूरी ने तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के लोगों, अपने दोस्तों, कानूनी टीम और कुछ राजनीतिक नेता समेत उन सभी का आभार व्यक्त किया जिन्होंने उनके समर्थन में आवाज उठाई। कस्तूरी ने यह भी कहा कि उन्हें पुज्हल जेल में अच्छा बर्ताव मिला। जमानत की शर्तों के अनुसार उन्हें हर दिन एगमोर पुलिस स्टेशन में हाजिरी लगानी होगी।
पुलिस ने किया था गिरफ्तार
16 नवंबर को हैदराबाद से गिरफ्तार हुई कस्तूरी को मद्रास हाईकोर्ट मदुरै बेंच की ओर से अग्रिम जमानत याचिका खारिज करने के बाद चेन्नई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसमें विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी बढ़ाने से संबंधित एक प्रावधान भी शामिल था।
आपत्तिजनक टिप्पणी का है मामला
3 नवंबर को तेलुगु भाषी लोगों पर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। हालांकि, बाद में उन्होंने इस पर अपनी सफाई भी दी थी। अभिनेत्री ने यह साफ किया था कि उन्होंने तेलुगु भाषी लोगों के खिलाफ कोई आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की थी।
Meenakshi Chaudhary: अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश में हैं मीनाक्षी, इन आगामी दो फिल्मों से हैं उम्मीदें