यूजर्स ने दिया आनंदी का साथ
सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। कई यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में उनका समर्थन किया है। एक यूजर ने लिखा 'तुम्हें जल्द ही एक बहुत अच्छा लीड रोल मिलेगा, सब कुछ किसी वजह से होता है, पॉजिटिव रहो।' दूसरे ने कमेंट किया, 'यह सुनकर बहुत बुरा लगा, लेकिन चिंता मत करो, तुम्हें कुछ अच्छा जरूर मिलेगा।' तीसरे ने कहा, 'चिंता मत करो, तुम इससे बेहतर की हकदार हो, हिम्मत बनाए रखो।'
आनंदी का काम
आनंदी ने तमिल टीवी इंडस्ट्री में 'कार्तिकाई पेंगल', 'यमुना', 'काना कानुम कालंगल' और 'कल्लीकट्टू पल्लीकूडम' जैसे शो में काम करके अपना करियर बनाया है। एक्टिंग के अलावा, वह एक ट्रेंड क्लासिकल डांसर भी हैं। उन्होंने 'डांस जोड़ी डांस 3.0', 'जोड़ी नंबर 1' (सीजन 6 और 7) और 'मानाडा मायिलाडा' (सीजन 7) जैसे रियलिटी शो में हिस्सा ले चुकी हैं।