जसलीन रॉयल ने गया है गाना
साहिबा गीत को संगीतकार और गायिका जसलीन रॉयल ने अपनी आवाज दी है। इस गाने के वीडियो को सुधांशु सरिया द्वारा निर्देशित किया गया है। विजय देवरकोंडा ने अपने इंस्टाग्राम पर अकाउंट पर इस गाने का पोस्टर शेयर किया। इसमें वह और राधिका मदान प्रेम के रंग में रंगे हुए नजर आ रहे हैं। जल्द ही दर्शकों को यह गाना सुनने को मिलेगा। विजय के अलावा गायिका जसलीन रॉयल ने दुलकर सलमान के साथ भी सिंगल सॉन्ग ट्रैक पिछले साल रिलीज किया था जो कि बहुत हिट हुआ। अब वह विजय के साथ साहिबा गीत लेकर आई हैंए उम्मीद है कि यह गाना भी हिट होगा।
जसलीन काफी खुश हैं विजय के साथ काम करके
विजय के साथ साहिबा गीत को करके जसलीन काफी खुश हैं। वह विजय को सुरपहीरो मानती हैं और उनके साथ काम करने को किसी सपने के पूरे होने जैसा मानती हैं। उन्हें उम्मीद है कि श्रोता इस गाने को भी खूब प्यार देंगे। आगे भी वह विजय के साथ काम करने की इच्छा रखती हैं।
विजय की आने वाली फिल्म वीडी 14
इस गाने के अलावा विजय देवरकोंडा अपनी आगामी फिल्म वीडी 14 को लेकर भी चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि यह एक वॉर ड्रामा फिल्म होगी। इस फिल्म में विजय अलग रूप में नजर आ सकते हैं। उनके फैंस के लिए विजय को इस तरह के किरदार में देखना काफी बेहतरीन अनुभव साबित होगा। इसके अलावा भी विजय कुछ और फिल्म प्रोजेक्ट्स कर रहे हैं जिनके बारे में अभी विस्तार से जानकारी नहीं मिली है।