फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddique: यौन उत्पीड़न के आरोप लगने के बाद हाई कोर्ट पहुंचे अभिनेता सिद्दीकी, अग्रिम जमानत की लगाई गुहार

Mon, 02 Sep 2024 07:24 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

यौन उत्पीड़न के आरोप लगने के बाद अभिनेता सिद्दीकी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने केरल हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
सिद्दीकी - फोटो : इंस्टाग्राम- सिद्दीकी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यौन उत्पीड़न के आरोप लगने के बाद मलयालम अभिनेता सिद्दीकी ने हाल ही में एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स (एएमएमए) के महासचिव के पद से इस्तीफा देने का फैसला कर लिया था। हालांकि, अभिनेता की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुईं। अभिनेत्री रेवती ने उन पर गंभीर आरोप लगाते हुए तिरुवनंतपुरम में उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया है। 

विज्ञापन

रेवती ने लगाए गंभीर आरोप

अब इस केस को लेकर अभिनेता ने केरल उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने अदालत से यौन उत्पीड़न के आरोपों के खिलाफ अग्रिम जमानत की गुहार लगाई है। इन दिनों मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में हेमा कमेटी की रिपोर्ट के सावर्जनिक होने के बाद से ही हड़कंप मचा हुआ है। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद रेवती ने अभिनेता सिद्दीकी पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया था कि 2016 में मलयालम अभिनेता ने उनका यौन शोषण किया था। उन्हें एक होटल में बुलाया गया और उनके साथ मारपीट की गई। 


सिद्दीकी ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

अभिनेत्री के दावे के मुताबिक उनके अनुमति के बिना उन्हें छुआ गया और उन पर शारीरिक रूप से हमला किया गया। हालांकि, सिद्दीकी ने इन गंभीर आरोपों से इनकार किया और इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया। उन्होंने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के समक्ष अभिनेत्री के खिलाफ पुलिस शिकायत भी दर्ज कराई थी।  उन्होंने कथित तौर पर अपनी शिकायत में लिखा, "शुरू में, उन्होंने आरोप लगाया कि मैंने उनके खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। लेकिन अब, वह आरोप लगा रही हैं कि मैंने उनका यौन उत्पीड़न किया। हेमा समिति की रिपोर्ट आने के बाद उन्होंने मेरे खिलाफ अपने आरोप बदल दिए।"

विज्ञापन

2019 में भी उठा था मामला

रेवती ने इस मामले के बारे में 2019 में भी खुलकर बात की थी। हालांकि, उस समय उनकी बातों को किसी ने भी गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद हाल ही में आई हेमा कमेटी रिपोर्ट के बाद उन्होंने न्याय की गुहार लगाने के लिए फिर से पुलिस से संपर्क किया। गौरतलब है कि इस रिपोर्ट के बाद एएमएमए के अध्यक्ष मोहनलाल  समेत समीति के सभी सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। फिलहाल पूरा एएमएमए भंग हो चुका है। जल्द ही एक नई समिति का गठन किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें