के. भाग्यराज , राधिका सरतकुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में निर्देशक के. भाग्यराज का निधन हुआ है। इसके बाद चेन्नई में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दुखद मौके पर वहां मौजूद लोग वीडियो बना रहा थे। इस बात पर एक्ट्रेस राधिका सरतकुमार ने ऐसे समय में लोगों से संयम बरतने और परिवार की निजता का सम्मान करने का अनुरोध किया।
पैपराजी कवरेज की अलोचना की
साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री राधिका सरतकुमार ने निर्देश के निधन पर हुई पैपराजी कवरेज पर भी काफी कुछ कहा। अभिनेत्री ने इस कवरेज की काफी आलोचना की। उन्होंने कहा कि इस समय निर्देशक का परिवार काफी दुख में है। उन्हें निजता की जरुरत है। यह किसी की अंतिम विदाई का समय है, न कि कंटेंट बनाने का। जब परिवार दुखी हो तो कंटेंट से ज्यादा संवेदना देना जरूरी है।
राधिका सरतकुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर लिखा पोस्ट
राधिका ने सोशल मीडिया पर निर्देशक को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि उनके अंतिम संस्कार को सर्कस नहीं बनाया जाना चाहिए था। साथ ही अंतिम संस्कार की कवरेज के लिए प्रोटोकॉल बनाने का आग्रह भी किया। यह पहली बार नहीं है जब राधिका ने पैपराजी के लिए कुछ कहा हो। जून की शुरुआत में निर्देशक भारतीराजा के निधन पर भी राधिका ने मीडिया से कवरेज न करने की अपील की थी।
दिवंगत अभिनेता और निर्देशक के. भाग्यराज
- फोटो : इंस्टाग्राम@ungalkbhagyaraj
दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन
तमिल सिनेमा के मशहूर निर्देशक और अभिनेता के. भाग्यराज का 27 जून की सुबह निधन हो गया। वह 73 साल के थे। इस दुखद खबर के मिलते ही तमिल सिनेमा में शोक की लहर दौड़ पड़ी। इससे दो दिन पहले ही भाग्यराज गोवा में मशहूर अभिनेत्री और नेता खुशबू सुंदर की बेटी अवंतिका की शादी में शामिल हुए थे।