फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

के. भाग्यराज की अंतिम यात्रा का वीडियो बनाने पर भड़कीं राधिका सरतकुमार, बोलीं- 'अंतिम संस्कार को सर्कस…'

Mon, 29 Jun 2026 07:35 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Radikaa Sarathkumar Slammed Paparazzi: निर्देशक के. भाग्यराज के निधन के बाद से ही उनका परिवार और साउथ इंडस्ट्री शोक में है। एक्ट्रेस राधिका सरतकुमार ने इस दुख की घड़ी में परिवार की निजता बनाए रखने को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।
विज्ञापन
के. भाग्यराज , राधिका सरतकुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में निर्देशक के. भाग्यराज का निधन हुआ है। इसके बाद चेन्नई में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दुखद मौके पर वहां मौजूद लोग वीडियो बना रहा थे। इस बात पर एक्ट्रेस राधिका सरतकुमार ने ऐसे समय में लोगों से संयम बरतने और परिवार की निजता का सम्मान करने का अनुरोध किया। 
विज्ञापन


पैपराजी कवरेज की अलोचना की
साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री राधिका सरतकुमार ने निर्देश के निधन पर हुई पैपराजी कवरेज पर भी काफी कुछ कहा। अभिनेत्री ने इस कवरेज की काफी आलोचना की। उन्होंने कहा कि इस समय निर्देशक का परिवार काफी दुख में है। उन्हें निजता की जरुरत है। यह किसी की अंतिम विदाई का समय है, न कि कंटेंट बनाने का। जब परिवार दुखी हो तो कंटेंट से ज्यादा संवेदना देना जरूरी है।
 

राधिका सरतकुमार - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर लिखा पोस्ट 
राधिका ने सोशल मीडिया पर निर्देशक को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि उनके अंतिम संस्कार को सर्कस नहीं बनाया जाना चाहिए था। साथ ही अंतिम संस्कार की कवरेज के लिए प्रोटोकॉल बनाने का आग्रह भी किया। यह पहली बार नहीं है जब राधिका ने पैपराजी के लिए कुछ कहा हो। जून की शुरुआत में निर्देशक भारतीराजा के निधन पर भी राधिका ने मीडिया से कवरेज न करने की अपील की थी।
विज्ञापन

दिवंगत अभिनेता और निर्देशक के. भाग्यराज - फोटो : इंस्टाग्राम@ungalkbhagyaraj
दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन 
तमिल सिनेमा के मशहूर निर्देशक और अभिनेता के. भाग्यराज का 27 जून की सुबह निधन हो गया। वह  73 साल के थे। इस दुखद खबर के मिलते ही तमिल सिनेमा में शोक की लहर दौड़ पड़ी। इससे दो दिन पहले ही भाग्यराज गोवा में मशहूर अभिनेत्री और नेता खुशबू सुंदर की बेटी अवंतिका की शादी में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें