परमब्रत ने पहले बच्चे का किया स्वागत
परमब्रत ने इंस्टाग्राम पर बेबी बॉय के पैरों की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हम अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में स्वागत करते हैं, हम सभी को उनकी हार्दिक शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं।"
परमब्रत का करियर
परमब्रत, बंगाली और हिंदी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में वह नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई 'खाकी: द बंगाल चैप्टर' में नजर आए थे। इस शो में प्रोसेनजीत चटर्जी, जीत, सास्वता चटर्जी और चित्रांगदा सिंह भी मौजूद थीं। परमब्रत की छोटी लेकिन प्रभावशाली भूमिका को दर्शकों ने खूब पसंद किया। 'खाकी: द बंगाल चैप्टर' 20 मार्च, 2025 को रिलीज हुई और इसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली।
यह भी पढ़ें: Photos Video Viral: खुशी की जान्हवी के कथित बॉयफ्रेंड संग तस्वीरें वायरल, देखें बोनी कपूर का भागड़ा डांस