फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Napoleon: बेटे को शादी के बंधन में बंधता देख भावुक हुए नेपोलियन, दुर्लभ बीमारी से पीड़ित हैं धनुष

Thu, 07 Nov 2024 05:36 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता नेपोलियन कई तमिल फिल्मों में खलनायक की भूमिका में नजर आ चुके हैं। हाल ही में वह अपने बेटे धनुष की शादी में भावुक नजर आए।
 
विज्ञापन
नेपोलियन के बेटे का शादी समारोह - फोटो : एक्स- @EditorPushparaj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता नेपोलियन के बड़े बेटे धनुष शादी के बंधन में बंधन में बंध गए हैं। जापान में एक भव्य समारोह में हिंदू रीति-रिवाज से उनकी शादी अक्षया से हुई। मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से पीड़ित होने की वजह से वह दुल्हन अक्षया के गले में पारंपरिक शादी की चेन (थाली) नहीं डाल सके, लेकिन धनुष की मां ने चेन डालकर उनकी मदद की। 

विज्ञापन

Richa Chadha-Ali Fazal: बेटी को लेकर अली फजल का खुलासा, दो महीने की उम्र से ही करने लगी थी ये काम


नेपोलियन हुए भावुक

पिछले साल से ही नेपोलियन ने अपने बेटे की शादी की हर छोटी-बड़ी योजना पर बारीकी से नजर रखी थी। बेटे को शादी के बंधन में बंधते देखते हुए वह भावुक नजर आए। उनकी आंखों में खुशी के आंसू ने अभिनेता के प्रशंसकों का खूब ध्यान अपनी ओर खींचा। 

विज्ञापन

इन सितारों ने भी की शिरकत

नेपोलियन कई तमिल फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभा चुके हैं। कार्ति, सरथकुमार, राधिका, मीना, खुशबू, सुहासिनी और कला मास्टर सहित कॉलीवुड की कई प्रमुख हस्तियां धनुष की शादी के लिए जापान पहुंची थीं। वहीं, 'अमरण' में मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता शिवकार्तिकेयन ने नए जोड़े को बधाई देने के लिए वीडियो कॉल के माध्यम से एक आश्चर्यजनक उपस्थिति दर्ज कराई। बता दें कि जापान में हल्दी, मेहंदी और संगीत  जैसे सभी पारंपरिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया था। 
Sunil Shetty: 'हंटर' की शूटिंग के दौरान घायल हुए सुनील शेट्टी, स्टंट करते समय लगी गंभीर चोट


दुर्लभ बीमारी से पीड़ित हैं धनुष

संगीत कार्यक्रम में कई फिल्मी हस्तियों डांस कर समारोह में चार चांद लगाया।  थाली की रस्म सहित विवाह समारोह आज (7 नवंबर) सुबह आयोजित किया गया। नेपोलियन के बड़े बेटे धनुष  मस्कुलर डिस्ट्रॉफी नाम की दुर्लभ बीमारी की वजह से कम उम्र से ही गंभीर रूप से प्रभावित हो गए थे। इसकी वजह से वह चलने में भी असमर्थ हैं।
Salman Somy Ali: 31 साल पहले सलमान की फिल्म से हो जाता सोमी अली का डेब्यू; फिर उसी कहानी पर बनी ऋतिक की फिल्म

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें