कौन है बाबा जैक्सन
बाबा जैक्सन के नाम से मशहूर डांसर का असली नाम युवराज सिंह है। बाबा जैक्सन खुद को माइकल जैक्सन का बहुत बड़ा फैन बताते हैं। साथ ही माइकल जैक्सन से उनके डांस स्टेप्स की तुलना किए जाने पर खुद को भाग्यशाली मानते हैं।
बाबा जैक्सन एक डांसर हैं, जो कई रियलिटी शोज में भी बतौर कंटेस्टेंट नजर आ चुके हैं। बाबा जैक्सन टिकटॉक और इंस्टाग्राम रील्स के जरिए लोगों की नजरों में आए और उसके बाद देखते-देखते सोशल मीडिया सेंसेशन बन गए।
यही नहीं ऋतिक रोशन से लेकर प्रभु देवा और वरुण धवन जैसे कई दिग्गज डांसर और एक्टर्स भी बाबा जैक्सन की खुलकर तारीफ कर चुके हैं। राजस्थान के रहने वाले बाबा जैक्सन ने यूट्यूब से मून वॉक सीखा और उसके बाद धीरे-धीरे माइकल जैक्सन के डांस स्टेप्स देख-देखकर उन्होंने डांस सीखा है।