एक्टर-राइटर अदिवि शेष अब अपने हिंदी फिल्मी डेब्यू के लिए तैयार हैं। यह उनके करियर का अगला पड़ाव है, क्योंकि उन्हें तेलुगु सिनेमा के अलावा भी दर्शकों का प्यार लगातार मिल रहा है। उम्मीद है कि इस फिल्म की शूटिंग अक्तूबर में शुरू हो जाएगी।
जल्द होगी आधिकारिक घोषणा
इस मामले से जुड़े एक सूत्र ने इंडिया टुडे को बताया, ‘अदिवि शेष ने अच्छे कंटेंट वाली फिल्मों के जरिए दर्शकों के साथ मजबूत जुड़ाव बनाया है। 'मेजर' और 'डकैत' जैसी फिल्मों को मिले अच्छे रिस्पॉन्स से उनके दर्शकों का दायरा काफी बढ़ा है। अलग-अलग इंडस्ट्रीज और भाषाओं में उनके साथ काम करने को लेकर दिलचस्पी भी साफ तौर पर बढ़ रही है।’
इस उत्साह को और बढ़ाते हुए एक सूत्र ने बताया, ‘इस एक्शन ड्रामा में मुख्य भूमिकाओं में अदिवि शेष के साथ एक और पुरुष अभिनेता और एक महिला लीड कलाकार होंगे। उम्मीद है कि मेकर्स सितंबर में प्री-प्रोडक्शन और कास्टिंग की तैयारी शुरू कर देंगे, और फिल्म की शूटिंग से पहले पूरी कास्ट एक साथ आएगी।
मुख्य शूटिंग अक्तूबर में शुरू होने की उम्मीद है।’ फिलहाल फिल्म का नाम और डायरेक्टर की पहचान गुप्त रखी गई है और जल्द ही मेकर्स की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा की उम्मीद है।