फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajinikanth: जल्द होगी फिल्म जेलर 2 की ऑफिशियल अनाउसमेंट, सुपरस्टार से जुड़ी है वो खास तारीख

Thu, 28 Nov 2024 10:48 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रजनीकांत के अभिनय से सजी और निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार की फिल्म 'जेलर' ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की। अब दोनों इस फिल्म के सीक्वल को बना रहे हैं। हाल ही में फिल्म से जुड़ा एक नया अपडेट आया है। जेलर 2 की ऑफिशियल अनाउसमेंट की तारीख तय कर दी गई।
विज्ञापन
फिल्म 'जेलर'-निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रजनीकांत दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार हैं। उनकी फिल्में जब भी आती हैं, हिट होती हैं। दर्शकों को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। कहा गया था कि वह फिल्म जेलर 2 भी कर रहे हैं। लेकिन अभी तक इसकी ऑफिशियल अनाउसमेंट की तारीख नहीं बताई गई थी। अब खबर आई है कि इसकी अनाउसमेंट रजनीकांत से ही जुड़े एक खास दिन पर की जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos

प्रोमो के जरिए दी जाएगी जानकारी 
कहा जा रहा है कि फिल्म की टीम एक प्रोमो शूट करने वाली है। जिसके जरिए दर्शकों को जेलर 2 की ऑफिशियल डेट का पता चलेगा। फिल्म में रजनीकांत के अलावा लगभग दूसरे सभी कलाकारों का भी सेलेक्शन हो चुका है। फिल्म से जुड़ा यह प्रोमो भी जल्द ही शूट होगा।

 

इस दिन होगी तारीख की घोषणा 
जेलर 2 का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अब दर्शकों का यह इंतजार खत्म होने को है। खबर है की इस फिल्म की ऑफिशियल अनाउसमेंट रजनीकांत के जन्मदिन पर की जाएगी। 12 दिसंबर को सुपरस्टार रजनीकांत का जन्मदिन है, इस दिन ही जेलर 2 की ऑफिशियल अनाउसमेंट होगी। फिल्म 'जेलर' में रजनीकांत के एक्शन ने दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। वहीं उनकी एक्टिंग ने तो दर्शकों का दिल जीता ही। फिल्म जेलर 2 में भी उनका ऐसा ही अंदाज दर्शकों को देखने को मिल सकता है।

 
विज्ञापन

उम्मीद है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चलेगी
जेलर 2 को निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार इसलिए भी बना रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब चलेगी। इसके पीछे की वजह पहली फिल्म ‘जेलर’ का कमाल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है। फिल्म जेलर ने लगभग 600 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की थी। फिल्म जेलर में रजनीकांत ने एक रिटायर जेल गार्ड का रोल किया था। वह अपने बेटे के गायब हो जाने के बाद बुरे लोगों से बदला लेते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें