फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karunas: एयरपोर्ट पर अभिनेता करुणास के बैग से मिलीं 40 गोलियां, पूछताछ में किया यह खुलासा

Sun, 02 Jun 2024 07:04 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कई तमिल फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता करुणास, हैंडबैग से 40 गोलियां बरामद होने के बाद सुर्खियों में आ गए। हवाई अड्डे पर तलाशी के दौरान सुरक्षा अधिकारियों को यह गोलियां मिलीं। 
विज्ञापन
करुणास - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिल अभिनेता व राजनेता करुणास सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, अभिनेता आज (2 जून) को चेन्नई से त्रिची जाने के लिए हवाई अड्डे पर पहुंचे थे। इस दौरान जब सुरक्षा अधिकारियों ने उनके पास मौजूद हैंडबैग की तलाशी ली तो सभी हैरान रह गए। उनके बैग से 40 गोलियां मिलीं, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने कार्रवाई करते हुए तुरंत सभी कारतूसों को जब्त कर लिया।

विज्ञापन

Rupert Murdoch: रूपर्ट मर्डोक ने पांचवी बार की शादी, 63 साल की एलेना झुकोवा को बनाया हमसफर

अभिनेता ने दी सफाई
साथ ही, अभिनेता की त्रिची की यात्रा को भी रद्द कर दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करुणास ने पुलिस अधिकारियों को पूछताछ में बताया कि उसके पास अपनी सुरक्षा के लिए लाइसेंस वाली एक हैंडगन है। उन्होंने अधिकारियों को जानकारी दी कि आदर्श आचार संहिता लागू है, इसलिए उन्होंने डिंडीगुल पुलिस स्टेशन को बंदूक सौंप दी, लेकिन गलती से गोलियां उनके बैग में रह गईं। पूछताछ के दौरान करुणास ने उन दस्तावेजों को भी दिखाया, जिनसे पुष्टि हुई कि उन्होंने अपनी बंदूक डिंडीगुल पुलिस स्टेशन को सौंप दी है।

दस्तावेजों की पुष्टि के बाद मिली त्रिची जाने की अनुमति
सुरक्षाकर्मियों ने उनके दावे की पुष्टि की और डिंडीगुल पुलिस स्टेशन से इसकी पुष्टि की और करुणास के बयान को सही पाया। दस्तावेजों की पुष्टि के बाद करुणास को त्रिची जाने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन

गायक व संगीतकार भी हैं करुणास
वर्क फ्रंट की बात करें तो करुणास अब तक कई तमिल फिल्मों में नजर आ चुके हैं। साल 2022 में वह गट्टा कुश्ती नाम की फिल्म में नजर आए थे। वहीं, इस साल मार्च में रिलीज हुई फिल्म रेबेल में भी वह दिखे थे। राजनेता और अभिनेता होने के अलावा वह गायक और संगीतकार भी हैं।
Bhul Chuk Maaf: वाराणसी में शुरू होगी 'भूल चूक माफ' की शूटिंग, शेड्यूल के लिए सेट पर पहुंचे राजकुमार-वामिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें