फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa 2 Public Review: पुष्पा 2 को लेकर दर्शकों का शानदार रिव्यू, किसी ने दिए स्टार्स, किसी ने कहा मास्टरपीस

Thu, 05 Dec 2024 02:18 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पुष्पा 2 द रूल आज 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर लोगों की शानदार प्रतिक्रिया आ चुकी हैं। 
विज्ञापन
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुष्पा 2 द रूल की रिलीज के बाद दर्शकों ने पुष्पा 2 द रूल को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दी है और फिल्म को अच्छा और बेहतरीन बताने के साथ ही फिल्म को अपने अनुसार स्टार्स भी दिए हैं।
विज्ञापन

 

पुष्पा 2 रिव्यू- दर्शक - फोटो : उमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बहुत अच्छी है फिल्म - दर्शक
एक दर्शक से जब पूछा गया कि उन्हें यह फिल्म कैसी लगी तो इस पर उन्होंने कहा, ''फिल्म बहुत अच्छी है।'' और जब उनसे पूछा गया कि आप फिल्म को कितने स्टार देंगे को इसपर दर्शक ने कहा, ''मैं 100 में से 100 स्टार दूंगा।''
 

पुष्पा 2 रिव्यू- दर्शक - फोटो : उमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पुष्पा को दिए स्टार्स - दर्शक
एक स्टूडेंट दर्शक से जब फिल्म को लेकर सवाल किया गया कि उन्हें यह फिल्म कैसी लगी, तो इस पर दर्शक ने जवाब में कहा, ''अच्छी लगी है फिल्म'' और जब उनसे पूछा गया कि पहली वाली पुष्पा से पुष्पा 2 कितनी अलग है तो इस पर दर्शक ने जवाब देते हुए कहा, 'पहली वाली पुष्पा से बहुत अलग है फिल्म।'' दर्शक ने फिल्म को 10 में से 10 नंबर दिए और साथ ही दर्शकों को फिल्म देखने के लिए कहा।

उम्मीदों पर खरी उतरी है फिल्म - दर्शक
सभी को पुष्पा 2 द रूल बहुत अच्छी लगी। फिल्म को मिल रहे रिस्पांस से लग रहा है कि यह फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है और उनकी उम्मीदों पर खरी उतर रही हैं। वहीं जब एक और महिला दर्शक से पूछा गाया कि फिल्म पुष्पा कैसी लगी तो इस पर दर्शक ने खुशी से मुस्कुराते हुए जवाब दिया और कहा, 'बहुत अच्छी लगी फिल्म और फिल्म को पूरे 5 में से 5 स्टार दिए।'

पुष्पा 2 रिव्यू- दर्शक - फोटो : उमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दूसरा पार्ट लगा क्रिएटिव - दर्शक
जब एक छोटे बच्चे से पुष्पा 2 का रिव्यू पूछा गया कि उन्हें यह फिल्म पहली पुष्पा के मुकाबले कैसी लगी तो इस पर छोटे दर्शक ने कहा, 'पहले वाले पार्ट से ज्यादा क्रिएटिव दूसरा पार्ट लगा' साथ ही उन्हें अल्लू का अभिनय बेहद ही खास और शानदार लगा। इसके अलावा अल्लू अर्जुन के छोटे प्रशंसक ने उन्हें 5 में से 5 स्टार दिए हैं।

बेहद ही शानदार है फिल्म - दर्शक
अल्लू अर्जुन के प्रशंसक उनकी फिल्म पुष्पा 2 द रूल को देखने के बाद बेहद उत्हित दिखे कि वह अब फिल्म पुष्पा 3 का इंतजार कर रहे हैं। वहीं दर्शक ने यह भी कहा कि पुष्पा के सभी गाने बेहद ही शानदार हैं। वहीं फिल्म को इन्होंने भी 5 में से 5 स्टार दिए हैं। साथ ही उन्होंने दर्शकों से अपील की सभी पुष्पा 2 द रूल देखें क्योंकि यह नंबर फिल्म है।
विज्ञापन

पुष्पा 2 रिव्यू- दर्शक - फोटो : उमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म की जमकर की तारीफ - दर्शक
तो वहीं कुछ दर्शकों ने पुष्पा को 5 में से 4 स्टार दिए। तो वही किसी दर्शक को फिल्म के ग्रॉफिक्स, डायलॉग और एक्शन बेहद पसंद आया। पहली फिल्म और दूसरी पुष्पा दोनों ही दर्शकों को मास्टपीस लगीं।
Pushpa 2: पुष्पा 2 स्क्रीनिंग पर दिखा अल्लू के फैंस का बेतहाशा प्यार, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा सिनेमाघर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें