फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samyuktha: बॉलीवुड में एंट्री मारने वाली हैं संयुक्ता, 'जवान' और 'एनिमल' से भी है फिल्म का कनेक्शन

Sat, 25 May 2024 08:15 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री संयुक्ता जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में काजोल, नसीरुद्दीन शाह और प्रभु देवा भी काम करते हुए दिखाई देंगे। 
विज्ञापन
संयुक्ता - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsamyuktha_
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण भारतीय सिनेमा की कई अभिनेत्रियां बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर चुकी हैं। इसके उलट बॉलीवुड कलाकार भी साउथ की फिल्मों में एंट्री मार रहे हैं। इसी सिलसिले में अब एक और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री हिंदी सिनेमा में कदम रखने के लिए तैयार हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में काजोल भी काम करेंगी।

विज्ञापन


संयुक्ता करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेत्री संयुक्ता जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में काजोल, नसीरुद्दीन शाह और प्रभु देवा भी काम करते हुए दिखाई देंगे। इस फिल्म से डेब्यू केवल संयुक्ता का ही नहीं होगा, बल्कि चरण तेज उप्पलपति की भी यह पहली हिंदी फिल्म होगी, जिसका वो निर्देशन करेंगे। कहा जा रहा है कि यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी।

Munawar Faruqui Hospitalized: एक महीने में दूसरी बार अस्पताल में भर्ती हुए मुनव्वर फारूकी, फैंस को लगा झटका
विज्ञापन


फिल्म से जुड़े इंडस्ट्री के कई बड़े नाम  
रिपोर्ट्स की मानें तो अलग-अलग क्षेत्रों के कई बड़े चेहरे इस फिल्म से जुड़ चुके हैं। इनमें अल्लू अर्जुन की आने वाली फिल्म 'पुष्पा 2' के एडिटर नवीन नूली, रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'एनिमल' के संगीत निर्देशक हर्षवर्द्धन रामेश्वर और शाहरुख खान और नयनतारा की सुपरहिट फिल्म 'जवान' के डीओपी जीके विष्णु  के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


Actors: बॉलीवुड में छाए मराठी फिल्मों से डेब्यू करने वाले ये कलाकार, अभिनय के दम पर जीते दिल

मलयालम फिल्म से किया था संयुक्ता ने डेब्यू
संयुक्ता ने मलयालम फिल्म 'पॉपकोर्न' से अभिनय करियर की शुरुआत की थी। वो मुख्यत: तेलुगु और मलयालम फिल्मों में काम करती हैं। उन्होंने 'बिंबिसार', 'भीमला नायक' और 'विरुपाक्ष' समेत कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है। अब देखना होगा कि संयुक्ता का बॉलीवुड डेब्यू कैसा रहेगा और दर्शक उनके काम को पसंद करेंगे या नहीं।

Telugu Debut: 'कनप्पा' के साथ तेलुगु डेब्यू को तैयार अक्षय कुमार, बॉलीवुड के ये अभिनेता भी दिखा चुके हैं कमाल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें