फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shiva Rajkumar: राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ में शिव राजकुमार हुए शामिल, मेकर्स ने एक्टर को जन्मदिन का दिया तोहफा

Sat, 12 Jul 2025 02:17 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Peddi New Poster: साउथ सुपरस्टार राम चरण की आगामी तेलुगु फिल्म 'पेद्दी' के निर्माताओं ने अभिनेता शिव राजकुमार के जन्मदिन के खास मौके पर उनके किरदार का नाम जारी किया। आइए जानते हैं। 

विज्ञापन
शिव राजुकमार - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुची बाबू सना के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म 'पेद्दी' के निर्माताओं ने शनिवार को कन्नड़ सुपरस्टार शिव राजकुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। इसके साथ ही फिल्म में उनके किरदार के नाम और लुक का खुलासा किया है। आपको बताते चलें कि 'पेद्दी' में मुख्य भूमिका में राम चरण नजर आएंगे। 

विज्ञापन


इस किरदार में नजर आएंगे शिव राजकुमार
साउथ सुपरस्टार शिव राजकुमार आज शनिवार को अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास अवसर पर आगामी फिल्म 'पेद्दी' के निर्माताओं ने अभिनेता को बर्थडे का खास तोहफा देते हुए उनके लुक को रिवील किया है। 'पेद्दी' फिल्म के प्रोडक्शन हाउस 'वृद्धि सिनेमाज' ने अपने एक्स अकाउंट पर अभिनेता के लुक को जारी करते हुए कैप्शन दिया, ‘टीम ‘पेद्दी’ शिव राजकुमार को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देती है। इसके साथ वह फिल्म में  'गौरनायडू' के किरदार में बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी करेंगे।’ 
 


राम चरण के लुक ने मचाया धमाल
कुछ महीनों पहले निर्माताओं ने 'Peddi First Shot' शीर्षक से एक टीजर भी जारी किया था, जिसमें राम चरण दमदार लुक में दिखे थे। नेटिजंस उन्हें देख काफी रोमांचित हो उठे थे। एक मिनट के टीजर में अभिनेता को धूल भरे मैदान में चलते हुए दिखाया गया था।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Ronit Roy: संघर्ष के दिनों को याद कर रो पड़े रोनित रॉय, खाने के नहीं थे पैसे, बोले- ‘एक दिन रोटी-प्याज…’
विज्ञापन


कब रिलीज होगी फिल्म?
राम चरण अभिनीत ‘पेद्दी’ 27 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित ‘पेद्दी’ में राम चरण के अलावा जान्हवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा, शिव राजकुमार और जगपति बाबू भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें