दक्षिण भारतीय अभिनेता राणा दग्गुबाती ने डार्क ह्यूमर थ्रिलर सीरीज 'स्नेक्स एंड लैडर्स' का ट्रेलर साझा किया है। बुधवार को अभिनेता ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर ट्रेलर का वीडियो साझा किया। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा, ‘खतरा हर कदम पर इंतजार कर रहा है।’
ये कलाकार हैं मौजूद
यह सीरीज अशोक वीरप्पन, भरत मुरलीधरन और कमला अल्केमिस द्वारा निर्देशित है। इस रोमांचक थ्रिलर में नवीन चंद्रा, नंदा, मनोज भारती राजा, मुथुकुमार, श्रींदा, श्रीजीत रवि, समरिथ, सूर्या राघवेश्वर, सूर्य कुमार, तरुण और साशा भरेन जैसे कई बेहतरीन कलाकार हैं।
Meenakshi-Manjari: 'जिंदगी हर कदम' गाने को मिला नया रूप, मीनाक्षी शेषाद्री-मंजरी फडनीस ने चलाया आवाज का जादू
क्या है कहानी?
यह सीरीज 2000 के दशक के मध्य में सेट की गई है। मनोरंजक डार्क-ह्यूमर थ्रिलर दोस्ती के सभी रूपों को दर्शाती है। कहानी चार स्कूली दोस्तों, गिली, इराई, सैंडी और बाला के कारनामों पर आधारित है, जो अनजाने में खुद को एक पहेली में उलझा हुआ पाते हैं। जैसे-जैसे वे आगे बढ़ते हैं, वैसे-वैसे वह दोस्ती के हर पहलू को समझते हैं। कई चुनौतीपूर्ण स्थितियों और व्यक्तिगत संघर्षों से गुजरते हुए आगे बढ़ते हैं।
निर्माता ने क्या कहा?
सीरीज के बारे में बात करते हुए, कार्तिक सुब्बाराज ने पहले कहा, 'स्नेक्स एंड लैडर्स' पर काम करना एक परम आनंद रहा है और मैं इस परियोजना के लिए प्राइम वीडियो सहयोग के लिए बहुत आभारी हूं। इन चार दोस्तों की कहानी को जीवंत करना यह एक अविश्वसनीय रूप से रोमांचक अनुभव रहा है। श्रृंखला का प्रत्येक पात्र अद्वितीय है, उनका अपना अलग व्यक्तित्व और जटिल रिश्ते हैं जो किशोरावस्था के जीवन के उतार-चढ़ाव को दर्शाते हैं।’ यह सीरीज प्राइम वीडियो पर 18 अक्टूबर को रिलीज की जाएगी।
Pakistani Top Drama: भारत में भी पसंद किया जा रहा यह पाकिस्तानी शो, इतने करोड़ व्यूज के साथ कर रहा ट्रेंड