एल्बम में कई लोगों का सहयोग
'साउंड्स ऑफ कुंभ' एल्बम में प्रयागराज से लाइव फील्ड रिकॉर्डिंग की गई। इसमें प्राचीन मंत्र शामिल किए गए। इसमें बाइनॉरल बीट्स को भी शामिल किया गया है।
इस एल्बम को बनाने में सिद्धांत भाटिया के अलावा जिम किमो वेस्ट, राघव मेहता, मैडी दास, रॉन कोरब, चारू सूरी और देवराज सान्याल ने सहयोग किया है।
एल्बम में वी सेल्वगनेश, राजा कुमारी, आदित्य गढ़वी, कनिका कपूर, कला रामनाथ, भानुमती नरसिम्हन, प्रवीण गोडखिंडी, अजय प्रसन्ना और कल्याणी नायर जैसे लोगों का योगदान है।