फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये प्रेम मोल लिया: क्या फिल्म 'धुरंधर' को कॉम्पिटिटर मानते हैं सूरज बड़जात्या? बॉक्स ऑफिस को लेकर कही ये बात

Thu, 19 Nov 2026 09:47 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • सूरज बड़जात्या इन दिनों फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' को लेकर सुर्खियों में हैं।
  • बीते दिन फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ। इसमें आयुष्मान खुराना प्रेम का रोल निभा रहे हैं।
  • इस फिल्म की तुलना रणवीर सिंह की 'धुरंधर' से किए जाने पर निर्देशक ने प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
धुरंधर-सूरज बड़जात्या-ये प्रेम मोल लिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयुष्मान खुराना और शरवरी अभिनीत फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' एक पारिवारिक फिल्म है। इसमें शरवरी, अनुपम खेर, सुप्रिया पाठक और सीमा पहवा जैसे सितारे भी हैं। इसके गाने पहले ही खूब चर्चा बटोर चुके हैं। अब ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। इस बीच सूरज बड़जात्या ने आगामी फिल्म की तुलना 'धुरंधर' से किए जाने पर बात की।

विज्ञापन
Trending Videos

बोले- बॉक्स ऑफिस नंबर्स प्राथमिकता नहीं
फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर इस फिल्म की तुलना रणवीर सिंह की 'धुरंधर' से की गई। इस पर बड़जात्या ने कहा कि हर फिल्म की अपनी जगह होती है। दर्शकों के पास अलग-अलग जॉनर की कहानियों के लिए जगह होती है।
बुधवार को मुंबई में 'यह प्रेम मोल लिया' के ट्रेलर लॉन्च  हुआ। इस मौके पर सूरज बड़जात्या ने कहा कि उनकी प्राथमिकता बॉक्स-ऑफिस नंबर्स के पीछे भागना नहीं है, बल्कि एक ऐसी फिल्म बनाना है जो दर्शकों से कनेक्ट करे और परिवारों को एक साथ सिनेमाघर जाने के लिए मोटिवेट करे। 

ये प्रेम मोल लिया - फोटो : यूट्यूब
'धुरंधर' से तुलना पर क्या कहा?
'धुरंधर' की सफलता के बाद उनकी फिल्म से उम्मीदों के बारे में जब पूछा गया तो निर्देशक ने कहा कि दोनों अलग-अलग जॉनर की फिल्में थीं। उन्होंने कहा, 'हर फिल्म की अपनी जगह होती है। 'धुरंधर' अपने तरीके से अच्छी है। यह एक शानदार फिल्म है, लेकिन ऑडियंस को धुरंधर के साथ इस तरह की फिल्म की भी जरूरत है'।
आदित्य धर निर्देशित 'धुरंधर' में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल अहम भूमिकाओं में हैं। इसने दुनियाभर में 1,300 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए। वहीं, 'धुरंधर: द रिवेंज' ने दुनियाभर में 1,800 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए।
विज्ञापन

'ये प्रेम मोल लिया' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
कब रिलीज होगी फिल्म?
सूरज बड़जात्या ने कहा कि वे बॉक्स-ऑफिस के आंकड़ों में नहीं फंसना चाहते थे। इसके बजाय, एक ऐसी फिल्म बनाना चाहते थे, जो दर्शकों का मनोरंजन करे और परिवारों को थिएटर में एक साथ फिल्म देखने का मौका मिले। पिछले कुछ वर्षों में फिल्म बनाने के अपने तरीके में आए बदलाव के बारे में बताते हुए बड़जात्या ने कहा कि अब उन्हें नंबर वन फिल्म बनाने की जरूरत महसूस नहीं होती, जैसा कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में किया था। उनका फोकस अब यह पक्का करने पर था कि यह प्रेम मोल लिया दर्शकों से कनेक्ट करे।
फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' 27 नवंबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें