29 वर्ष दी सोनी में सेवाएं
नीरज व्यास करीब 29 वर्षों तक सोनी से जुड़े रहे। उन्होंने सेल्स, कंटेंट स्ट्रेटजी से लेकर प्रोग्रामिंग तक कई अहम विभागों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। नीरज व्यास ने 2011 में सोनी की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने सोनी मैक्स के लिए कंपनी जॉइन की, इसके बाद 2017 में सोनी सब और सोनी पल की कमान भी उन्हें सौंपी गई। फिर 2023 में सोनी एंटरटेनमेंट की जिम्मेदारी भी उन्होंने संभाली।
विनोद भानुशाली ने जताई खुशी
नीरज व्यास अब भानुशाली स्टूडियोज के सीईओ नियुक्त हुए हैं। भानुशाली स्टूडियोज के संस्थापक विनोद भानुशाली ने उनकी नियुक्ति पर कहा, 'मेरे प्रिय मित्र और सहयोगी नीरज व्यास को स्टूडियोज का सीईओ नियुक्त करते हुए बेहद खुशी हो रही है। हमारी यह यात्रा शानदार होगी और मैं बेहद उत्साहित हूं'।
सोनी में सेल्स टीम के साथ शुरू किया था सफर
नीरज ने सोनी में अपना करियर सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन की सेल्स टीम के साथ शुरू किया था और साल 2005 में वह चैनल के नेशनल सेल्स हेड बन गए थे। पांच साल के भीतर वह सोनी मिक्स के कार्यकारी उपाध्यक्ष बनने में सफल रहे। नीरज व्यास ने सोनी से अपने विदाई संदेश में कहा था, 'सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में मेरी यात्रा मेरे अपनी तरक्की, नई सीखों और यादों से भरी रही। अपने कार्यकाल के दौरान कंपनी की तरफ से मुझ पर किए गए विश्वास और इस दौरान मुझे मिले मौकों के लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगा'।
Neeraj Vyas Quits: सोनी चैनलों के मुखिया नीरज व्यास ने छोड़ी नौकरी, गौरव के आने से पहले एक और विकेट गिरा