फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allu Arjun: 'एक अभिनेता की जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं...', अल्लू अर्जुन के विवाद पर बोले सोनू सूद

Sat, 14 Dec 2024 06:44 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Allu Arjun: सोनू सूद ने संध्या थिएटर मामले में पुष्पा 2 स्टार अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि अब बुरा समय बीत चुका है। 
विज्ञापन
सोनू सूद - फोटो : इंस्टाग्राम@sonu_sood
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता सोनू सूद ने संध्या थिएटर मामले में पुष्पा 2 स्टार अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर टिप्पणी की है। गुजरात में अपनी आगामी फिल्म फतेह का प्रचार करते हुए सोनू सूद ने एएनआई से कहा, 'मुझे लगता है कि अब यह मुद्दा सुलझ गया है। जैसा कि कहावत है, 'अंत भला तो सब भला'। मैं उन्हें बधाई देना चाहता हूं। मैंने उनके साथ पहले भी काम किया है, और मुझे पता है कि यह एक अभिनेता का जीवन है - उतार-चढ़ाव इस यात्रा का हिस्सा हैं।' पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान एक महिला की दुखद मौत के सिलसिले में गिरफ्तारी के बाद जेल में एक रात बिताने के बाद अल्लू अर्जुन को शनिवार सुबह रिहा कर दिया गया। तेलंगाना उच्च न्यायालय द्वारा जमानत दिए जाने के बावजूद, उन्हें शुक्रवार की रात जेल में बितानी पड़ी।

विज्ञापन

अल्लू अर्जुन ने जेल में बिताई रात 
अल्लू अर्जुन को शनिवार सुबह रिहा कर दिया गया। तेलंगाना उच्च न्यायालय द्वारा जमानत दिए जाने के बावजूद, उन्हें शुक्रवार की रात जेल में बितानी पड़ी।
रिहाई के बाद अल्लू अर्जुन ने मीडिया से बात हुए कहा, "मैं सभी को प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं अपने सभी प्रशंसकों को धन्यवाद देना चाहता हूं। चिंता की कोई बात नहीं है। मैं ठीक हूं। मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं और पूरा सहयोग करूंगा। मैं एक बार फिर परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी और जो कुछ हुआ उसके लिए हमें गहरा खेद है।''

फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान हादसा
अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी का कारण बनने वाली घटना 4 दिसंबर को संध्या थिएटर में उनकी फिल्म पुष्पा 2: द रूल के अराजक प्रीमियर के दौरान हुई थी। अभिनेता की एक झलक पाने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई थी और स्थिति तब बढ़ गई, जब उन्होंने अपनी गाड़ी की सनरूफ से प्रशंसकों को हाथ हिलाया। पुलिस का आरोप है कि इस हरकत ने अराजकता फैलाई, जिसकी वजह से रेवती नाम की एक महिला की मौत हो गई और उसका बेटा घायल हो गया।
विज्ञापन

अल्लू अर्जुन ने मांगी माफी
अधिकारियों के अनुसार, अभिनेता की सुरक्षा टीम उनके वाहन के लिए रास्ता साफ करने के लिए भीड़ को एक तरफ धकेलने के लिए जिम्मेदार थी। अल्लू अर्जुन की टीम उचित कार्रवाई करने में विफल रही। इससे पहले उन्होंने कहा था, "संध्या थिएटर में हुई घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण थी। मैं इससे बहुत आहत हुआ। इसे समझने और प्रतिक्रिया देने में मुझे कई घंटे लग गए। मैं पहले तो इसे मनोवैज्ञानिक रूप से समझ नहीं पाया- मुझे लगभग 10 घंटे लग गए। जब हमने यह खबर सुनी तो हम सभी सदमे में थे।" हालांकि, आज जेल से बाहर आने के बाद अल्लू अर्जुन ने फिर माफी मांगी और घटना पर दुख भी व्यक्त किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें