घर बनाने की कोशिश करूंगा
सोनू सूद ने आगे कहा, ‘यह एक हफ्ते या दस दिन का काम नहीं है। पंजाब को फिर से अपने पैरों पर खड़ा करने में कम से कम कुछ महीने लगेंगे। मुझे लगता है कि हर कोई आगे आ रहा है। लेकिन फिर भी, हमें कई लोगों को जुड़ने की जरूरत है ताकि पंजाब को जल्द से जल्द पुनर्जीवित किया जा सके। जिन लोगों के घर नष्ट हो गए हैं, उनके लिए हम मिलकर कुछ घर बनाने की कोशिश करेंगे। मैं सबसे ज्यादा प्रभावित गांवों तक पहुंचने की कोशिश करूंगा।’
यह खबर भी पढ़ें:
The Chase: मैदान के बाद अब फिल्मों में धुनाई करेंगे एमएस धोनी? आर माधवन संग एक्शन अवतार में देखकर चौंके फैंस
ये सितारे मदद को आए आगे
अभी तक पंजाब की मदद के लिए सोनू सूद के अलावा दिलजीत दोसांझ, एमी विर्क, संजय दत्त, हिमांशी खुराना और जसबीर बस्सी जैसे कलाकार आगे आ चुके हैं।