फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonu Sood: सोनू सूद करेंगे 500 बुजुर्गों के सिर पर छत का इंतजाम, इस खास मुद्दे पर बना रहे फिल्म

सार

Sonu Sood Interview: सोनू सूद एक अभिनेता होने के साथ-साथ लोगों की मदद के लिए भी हमेशा तैयार रहते हैं। अब वो बुजुर्गों के लिए वृद्धाश्रम बना रहे हैं। उन्होंने ये भी बताया कि वो किन लोगों के मुद्दे फिल्मों के जरिये उठाना चाहते हैं।
विज्ञापन
सोनू सूद - फोटो : इंस्टाग्राम-@sonu_sood
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में अभिनेता और समाजसेवी सोनू सूद का जन्मदिन था। देशभर से उन्हें बधाइयां मिलीं। किसी ने उनके नाम पर पूजा करवाई, तो किसी ने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर शुभकामनाएं दीं। अमर उजाला से खास बातचीत में उन्होंने बताया कि उन्होंने इस दिन को कैसे देखा और आगे उनके क्या इरादे हैं।

विज्ञापन


इस बार जन्मदिन पर आपको हर तरफ से प्यार मिला...
वाकई में ये देखकर बहुत अच्छा लगा। गांव-देहात से लेकर शहरों तक, लोगों ने जिस तरह से प्यार जताया, वो मेरे लिए बड़ी बात है। मैं जब पहली बार मुंबई आया था, तो कुछ नहीं था। तब किसी ने नहीं सोचा था कि एक दिन ऐसा भी होगा। आज जब इतने सारे लोग बिना मिले भी अपना मानते हैं, तो लगता है कि शायद भगवान ने किसी काम के लिए ही यहां तक पहुंचाया है। मैं तो बस एक माध्यम हूं।

आपने इस मौके पर कोई नया काम शुरू किया है?
हां, इस बार जन्मदिन पर मैंने एक नया काम शुरू किया है। हम एक बड़ा वृद्धाश्रम बना रहे हैं, जिसमें करीब 500 बुजुर्ग रह सकेंगे। मैं हमेशा सोचता हूं कि जिन बुजुर्गों ने अपना पूरा जीवन अपने परिवार और समाज के लिए दिया, उन्हें आज अकेला नहीं छोड़ना चाहिए। बहुत से बुजुर्ग ऐसे हैं जिनके पास न घर है, न कोई अपना। उनके लिए एक सुरक्षित और प्यार भरी जगह होनी चाहिए।
विज्ञापन

हम जो वृद्धाश्रम बना रहे हैं, वह सिर्फ रहने की जगह नहीं होगी। वहां ऐसा माहौल होगा जैसे कोई अपना घर हो। वहां उन्हें देखभाल, इलाज, बात करने के लोग और समय बिताने के लिए अच्छे साधन मिलेंगे। हम चाहते हैं कि वहां रहने वाले बुजुर्ग खुश रहें और उन्हें यह महसूस हो कि वे अकेले नहीं हैं। मेरा सपना है कि अगला जन्मदिन मैं उन्हीं बुजुर्गों के साथ वहीं मना सकूं।

सोनू सूद, खेत जोतता किसान - फोटो : सोशल मीडिया
बुजुर्ग दंपति के लिए भेजे मवेशी
बहुत सच्चा अनुभव था। जब पता चला कि उनकी जिंदगी एक गाय के सहारे चल सकती है, तो लगा कि इसमें देरी नहीं होनी चाहिए। ऐसी चीजें प्लान नहीं की जातीं, दिल से की जाती हैं। जब उनके चेहरे पर मुस्कान देखी, तो लगा कि शायद कुछ ठीक किया।

किसानों पर फिल्म बना रहे हैं सोनू
अभिनेता ने बताया कि मैं किसानों पर एक फिल्म बना रहा हूं। यह मेरे लिए बहुत खास है। मैंने कई राज्यों में जाकर असली किसानों से मुलाकात की है। उनकी जिंदगी, उनका संघर्ष, उनका धैर्य - ये सब मुझे बहुत कुछ सिखा गया। फिल्म सिर्फ खेती की बात नहीं करेगी, बल्कि किसानों की सोच, मेहनत और आत्मसम्मान को दिखाएगी। मैं खुद इसे डायरेक्ट कर रहा हूं। इसलिए नहीं कि मैं निर्देशक बनना चाहता हूं, बल्कि इसलिए कि मैं चाहता हूं जो बात कही जाए, वो दिल से निकले और सही तरीके से पहुंचे। मैं चाहता हूं लोग इसे देखकर कहें - हां, ये हमारी कहानी है।
विज्ञापन

सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
एक्शन फिल्म पर भी काम कर रहे हैं
सोनू एक एक्शन फिल्म पर भी काम कर रहे हैं। इसे वो डायरेक्ट भी कर रहे हैं। इसमें एक्शन का लेवल थोड़ा अलग है। उन्होंने बताया कि हम ऐसी चीज पर काम कर रहे हैं जो शायद अब तक भारतीय सिनेमा में कम देखी गई है। ये जल्दी अनाउंस करूंगा, लेकिन फिलहाल बस इतना कह सकता हूं कि इसकी तैयारी तभी से शुरू हो गई थी जब ये आइडिया पहली बार आया।

किसान, मजदूरों और बुजुर्गों की कहानी बताना चाहते हैं सोनू
मुझे लगता है कि अब वो समय है जब सिनेमा सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज की बात भी करे। किसान हों, मजदूर हों या हमारे बुजुर्ग - इनकी कहानियां बहुत जरूरी हैं। मैं ऐसी फिल्में बनाना चाहता हूं जो दिल से निकली हों और लोगों को कुछ सोचने पर मजबूर करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें