फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबू धाबी में पहली बार शो करेंगे सोनू निगम, 'द रिवोल्यूशन वर्ल्ड टूर' की होगी शुरुआत; जानें शो से जुड़ी जानकारी

Fri, 22 May 2026 10:29 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sonu Nigam The Revolution World Tour: सोनू निगम इस साल अगस्त में अबू धाबी में अपने बड़े वर्ल्ड टूर ‘द रवोल्यूशन’ की शुरुआत करने जा रहे हैं। जानिए शो से जुड़ी सभी जानकारी। 

विज्ञापन
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनू निगम भारत के सबसे टेलेंटेड सिंगर्स में से एक माने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई बड़े हिट गाने दिए हैं। अब वे अबू धाबी से अपने बड़े वर्ल्ड टूर की शुरुआत करने वाले हैं, जिसकी अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। जानिए कब और कहां होगा कॉन्सर्ट?

अबू धाबी में गूंजेगी सोनू निगम की आवाज

विज्ञापन

यह कॉन्सर्ट 21 अगस्त 2026 को एतिहाद एरेना में होगा। खास बात यह है कि यह अबू धाबी में सोनू निगम का पहला बड़ा सोलो एरीना कॉन्सर्ट होगा।

पद्मश्री से सम्मानित सोनू निगम को उनके फैंस ‘लॉर्ड ऑफ कोर्ड्स’ और ‘रूलर ऑफ हार्ट्स’ जैसे नामों से भी जानते हैं। इस खास कॉन्सर्ट में वह अपने 30 साल लंबे म्यूजिक करियर का जश्न मनाते नजर आएंगे। शो में उनके रोमांटिक गाने, बॉलीवुड के सदाबहार हिट्स, डांस नंबर और कुछ नए गाने भी सुनने को मिलेंगे।

सोनू निगम - फोटो : इंस्टाग्राम

कैसा होगा 'द रिवोल्यूशन वर्ल्ड टूर'?
'द रिवोल्यूशन वर्ल्ड टूर' को सोनू निगम के करियर के सबसे बड़े एरीना टूर में से एक माना जा रहा है। शो को इंटरनेशनल लेवल का लाइव म्यूजिक एक्सपीरियंस बनाने की तैयारी की गई है। इसमें शानदार लाइव बैंड, दमदार ऑडियो-विजुअल इफेक्ट्स और हाई-एनर्जी परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी।

अबू धाबी के बाद यह टूर यूनाइटेड किंगडम, नॉर्थ अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे देशों में भी जाएगा।

विज्ञापन

सोनू निगम - फोटो : इंस्टाग्राम- @sonunigamofficial

टिकट कहां मिलेंगे?
कॉन्सर्ट के टिकट अब एतिहाद एरेना और प्लेटिनमलिस्ट पर उपलब्ध हैं।

ये भी पढ़ें- कौन हैं ‘बंदर’ की एक्ट्रेस सपना पब्बी? सुशांत सिंह राजपूत ड्रग केस में नाम आया था सामने; क्या है कनेक्शन?

एतिहाद एरेना के बारे में
एतिहाद एरेना मिडिल ईस्ट का सबसे बड़ा मल्टीपर्पज इंडोर एरीना माना जाता है। यास आइलैंड पर मौजूद इस वेन्यू में करीब 18,000 लोग एक साथ बैठ सकते हैं। यहां अक्सर बड़े इंटरनेशनल कॉन्सर्ट, स्पोर्ट्स इवेंट्स और फैमिली शो आयोजित किए जाते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें