फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई कॉन्सर्ट से पहले सोनू निगम को हेल्थ प्रॉब्लम, कहा- ‘MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं’; क्या सिंगर कर पाएंगे शो?

Wed, 17 Jun 2026 11:05 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sonu Nigam: मशहूर सिंगर सोनू निगम जल्द ही मुंबई में एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने वाले हैं, लेकिन इससे पहले उन्हें बड़ा झटका लगा है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
सोनू निगम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनू निगम इन दिनों एक दर्दनाक हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। 

मेरी नस दब गई है

विज्ञापन

सोनू निगम ने एक वीडियो के जरिए बताया कि पिछले एक हफ्ते से वह पिंच्ड नर्व (नस दबने की समस्या) से परेशान हैं और लगातार इलाज करवा रहे हैं। कॉन्सर्ट से पहले सोनू ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी तबीयत के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया, ‘मेरी नस दब गई है। पिछले एक हफ्ते से MRI और CT स्कैन करवा रहा हूं। काफी दवाइयां लेनी पड़ रही हैं।’

 

सोनू निगम - फोटो : इंस्टाग्राम

फिजियोथेरेपी भी रही काफी दर्दनाक
सोनू ने यह भी बताया कि उनका इलाज आसान नहीं है। उन्होंने कहा, ‘फिजियोथेरेपी बहुत दर्दनाक रही। अब मुझे पेनकिलर लेने पड़ रहे हैं। इसकी वजह से गला भी थोड़ा भारी हो गया है।’

उन्होंने बताया कि जो दवाइयां मसल्स को आराम देने के लिए दी जा रही हैं, उनका असर उनकी आवाज पर भी पड़ रहा है। एक सिंगर के लिए यह चिंता की बात होती है, खासकर जब लाइव परफॉर्मेंस सामने हो।

विज्ञापन

फिर भी कॉन्सर्ट कैंसल नहीं करेंगे
इतनी दिक्कतों के बावजूद सोनू निगम ने साफ कर दिया कि वह अपना कॉन्सर्ट कैंसल नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि वह काफी समय बाद स्टेज पर लौट रहे हैं और अपने फैंस से किया वादा निभाना चाहते हैं। 27 जून को मुंबई में होने वाला उनका लाइव कॉन्सर्ट तय समय पर ही होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें