फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dharmendra: सनी-बॉबी को सोनू निगम ने लगाया गले, प्रार्थना सभा में धर्मेंद्र के नगमें गाकर दी श्रद्धांजलि

Mon, 01 Dec 2025 12:18 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dharmendra Prayer Meet: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा 27 नवंबर को मुंबई में रखी गई थी। इस दौरान गायक सोनू निगम ने अपने सुरों से एक्टर को श्रद्धांजलि दी। इसी दौरान 
विज्ञापन
धर्मेंद्र प्रेयर मीट - फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा में बॉलीवुड से कई दिग्गज कलाकार पहुंचे थे। इसी दौरान गायक सोनू निगम भी दिग्गज अभिनेता को याद करते हुए नजर आए। सोनू निगम ने अपने सुरों से धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सोनू बॉबी देओल और सनी देओल के गले लगते हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


सोनू ने सनी-बॉबी को लगाया गले
वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि सोनू निगम सनी और बॉबी के पास जाते हैं। सनी और बॉबी हाथ जोड़ते हैं और फिर सोनू दोनों को गले लगा लेते हैं। सोनू सनी के कान में भी कुछ कहते हुए नजर आ रहे हैं। लगातार दोनों भाइयों को हिम्मत देते हुए नजर आ रहे हैं। 
 

सोनू निगम ने धर्मेंद्र को म्यूजिकल ट्रिब्यूट दिया 
सोनू निगम ने धर्मेंद्र को याद करते हुए गाने गाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जब वो स्टेज पर गाने गा रहे थे तो बैकग्राउंड में प्रोजेक्टर पर धर्मेंद्र के परिवार संग यादगार लम्हों की तस्वीरें चलाई जा रही थीं। प्रेयर मीट के लिए ग्राउंड पूरा खचाखच भरा नजर आ रहा था।
 
विज्ञापन

कई सेलेब्स ने धर्मेंद्र को किया याद
बता दें धर्मेंद्र की प्रेयर मीट में बॉलीवुड के कई सेलेब्स पहुंचे थे। सलमान खान, शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित से लेकर मलाइका-जैकी श्रॉफ तक, हर किसी ने धर्मेंद्र को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें