फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonarika Bhadoria: टीवी की 'पार्वती' सोनारिका भदौरिया ने किया प्रेग्नेंसी का एलान, पति संग साझा की तस्वीरें

Sun, 14 Sep 2025 01:07 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sonarika Bhadoria announces pregnancy: अभिनेत्री सोनारिका भदौरिया ने अपने पति के साथ प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। उन्होंने खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को जानकारी दी।
विज्ञापन
सोनारिका भदौरिया - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी की दुनिया में देवी 'पार्वती' के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री सोनारिका भदौरिया ने अपने पति विकास पराशर संग मिलकर फैंस को गुड न्यूज सुनाई है। उन्होंने पोस्ट साझा करते हुए फैंस को बताया कि दोनों जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं।
विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर किया खास ऐलान
सोनारिका ने सोशल मीडिया पर पति के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कीं। सफेद लेस गाउन पहने हुए, मुस्कुराती हुई सोनारिका ने कैमरे के सामने खूब पोज दिए। तस्वीरों में दोनों का प्यार और खुशी साफ झलक रही थी। इन तस्वीरों को साझा करते हुए सोनारिका ने कैप्शन लिखा- 'हमारा अब तक का सबसे बड़ा सफर'। इस पोस्ट के बाद फैन्स ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया।
 

सोनारिका और विकास की लवस्टोरी
सोनारिका और विकास की प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों करीब नौ वर्षों तक एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे। 2022 में मालदीव में हुई उनकी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई थीं। इससे पहले कपल ने गोवा में रोका सेरेमनी भी की थी। फरवरी 2024 में राजस्थान के सवाई माधोपुर के नाहरगढ़ पैलेस में दोनों ने शाही अंदाज में शादी की थी। शादी के बाद विकास के गृह नगर फरीदाबाद में भव्य रिसेप्शन रखा गया, जिसमें परिवार और करीबी दोस्तों ने शिरकत की।
विज्ञापन


फैन्स और दोस्तों की प्रतिक्रियाएं
जैसे ही सोनारिका ने अपने पहले बच्चे के आने की खुशखबरी साझा की, फैन्स और इंडस्ट्री से जुड़े लोग उन्हें शुभकामनाएं देने लगे। टीवी इंडस्ट्री के उनके को-स्टार्स से लेकर सोशल मीडिया पर मौजूद लाखों फॉलोअर्स तक, हर कोई उन्हें दुआएं और प्यार भेजता दिखा। 

सोनारिका का करियर
सोनारिका भदौरिया को टीवी पर सबसे ज्यादा पहचान 'देवों के देव महादेव' शो से मिली थी। इस पौराणिक धारावाहिक में उन्होंने देवी पार्वती का किरदार निभाया था। इसके अलावा वे कई अन्य टीवी शो और फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। हालांकि, पार्वती के रूप में उन्हें सबसे ज्यादा प्यार मिला।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें