फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonam Kapoor: क्या दोबारा मां बनने वाली हैं सोनम कपूर? ताऊजी बोनी कपूर का आया पहला रिएक्शन

सार

Boney Kapoor on Sonam Kapoor Pregnancy: अभिनेत्री सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा ने साल 2022 में अपने पहले बच्चे, बेटे वायु का स्वागत किया था। अब खबर है कि एक्ट्रेस दूसरी बार मां बनने वाली हैं।
विज्ञापन
सोनम कपूर की प्रेग्नेंसी पर बोले बोनी कपूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार को कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर दूसरी बार मां बनने वाली हैं। अमर उजाला ने जब इस बारे में सोनम के ताऊजी और फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर से बात की। बोनी ने कहा- ‘मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं.. अब तक मैं इस बारे में कुछ नहीं जानता इसलिए इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता। जब तक मुझे पूरी तरह से यकीन न हो जाए, तब तक इस बारे में बात करना ठीक नहीं होगा।’

विज्ञापन


सोनम की प्रेग्नेंसी की अचानक उठी चर्चाएं
बुधवार सुबह से इन चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया कि सोनम कपूर फिर से प्रेग्नेंट हैं और वो जल्द ही इसकी घोषणा भी कर सकती हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया कि सोनम कपूर अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। हालांकि, सोनम या उनके पति आनंद आहूजा की ओर से इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। वहीं अब जब हमने उनके ताऊ बोनी कपूर से इस मामले में बात की, तो उन्होंने भी इस बारे में कुछ भी जानकारी न होने की बात कही। इससे अब अभी तक ये कंफर्म नहीं है कि सोनम सच में फिर से मां बनने वाली हैं या फिर ये सिर्फ अफवाहें हैं।

2018 में हुई थी सोनम की शादी, 2022 में दिया बेटे वायु को जन्म
अभिनेत्री सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी। शादी के चार साल बाद अगस्त 2022 में दोनों ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। सोनम ने अपने बेटे का नाम वायु रखा है। सोनम अक्सर सोशल मीडिया पर वायु की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। वहीं अनिल कपूर भी अपने नाती की तस्वीरों को शेयर करते रहते हैं। अब वायु के जन्म के लगभग तीन साल बाद फिर से ये चर्चाएं उठ रही हैं कि सोनम कपूर अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में यहां तक कहा जा रहा है कि सोनम अपनी प्रेग्नेंसी के सेकंड ट्राइमेस्टर में हैं। हालांकि, अभी तक इन चर्चाओं पर कोई पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें