फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonali Bendre: सोनाली ने प्रेग्नेंसी में की इस मराठी गाने की शूटिंग, बोलीं- मैं प्रेग्नेंसी की खबर से बेखर थी

Fri, 23 May 2025 06:40 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sonali Bendre Song Cham Cham Karta: अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने साल 2004 में आई फिल्म 'आगा बाई अर्रेचा' में आइटम नंबर किया था। इस गाने को उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान शूट किया।
विज्ञापन
सोनाली बेंद्रे - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे कई चर्चित फिल्मों में काम किया। उन्होंने बतौर मॉडल करियर की शुरुआत की थी, फिर 'आग' (1994) से एक्टिंग डेब्यू किया। बॉक्स ऑफिस पर कई असफल फिल्में देने के बाद साल 1996 में 'दिलजले' से पहचान बनाई। सोनाली ने साल 2004 में मराठी फिल्म 'आगा बाई अर्रेचा' में 'छम छम बाजे' आइटम नंबर किया। इस दौरान ने प्रेग्नेंट थीं और इस बात की खबर तक उन्हें नहीं थी। हाल ही में खुद सोनाली ने इसका खुलासा किया है।

विज्ञापन

सोनाली ने 2002 में गोल्डी बहल से रचाई शादी
सोनाली बेंद्रे ने साल 2002 में निर्माता गोल्डी बहल से शादी रचाई। सोनाली 2005 में मां बनीं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया। हाल ही में सोनाली ने खुलासा किया है कि जिस वक्त वे 'छम छम करता' सॉन्ग शूट कर रही थीं, तब वे प्रेग्नेंट थीं। मगर, खुद उन्हें ही इस बारे में बाद में पता चला। दरअसल, सोनाली ने फराह खान से बातचीत में इसका खुलासा किया।

फराह खान के सामने किया खुलासा
कोरियोग्राफर फराह खान हाल ही में सोनाली बेंद्रे के घर एक स्पेशल डिश बनाने पहुंचीं। इस दौरान दोनों ने कई दिलचस्प बातें शेयर कीं। फराह खान ने सोनाली से कहा, 'सोनाली, हमने एक साथ कई गाने शूट किए हैं। हमने 'आंखों में बसे हो तुम' शूट किया है। इसके बाद हमने 'डुप्लीकेट'...एक मशहूर मराठी गाना 'छम छम करता है' शूट किया है'। इसी दौरान सोनाली ने हंसते हुए कहा, 'जब हम उस गाने (छम छम करता) की शूटिंग कर रहे थे तो मुझे नहीं पता था कि मैं प्रेग्नेंट हूं'।
विज्ञापन

फराह ने लगाया था यह अनुमान
इस दौरान फराह खान ने बताया कि उस समय सोनाली मोटी और किसी फिल्मी हीरोइन जैसी दिखती थीं। इस पर सोनाली ने कहा, 'फराह मुझसे कह रही थीं कि तुमने एक पंजाबी से शादी कर ली है। तुम गोल्डी के घर का खाना खा रही हो। फिर बाद में मुझे पता चला कि मैं प्रेग्नेंट हूं। मुझे इस बारे में पता ही नहीं चला'। इस पर फराह ने बताया कि सोनाली ने पूरा डांस प्रेग्नेंसी के दौरान ही शूट कर लिया'। सोनाली ने आगे कहा कि फराह के साथ काम करना हमेशा आसान रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें