इस वजह से फ्लाइट बंद
दरअसल शनिवार को अमेरिका और इस्राइल ने मिलकर ईरान पर हमला कर दिया। बाद में ईरान ने जवाबी हमले किए। मिसाइलों की वजह से दुनिया के सबसे व्यस्त दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट समेत कई एयरपोर्ट को ऑपरेशन बंद करने पड़े।
बातचीत के बाद हुआ हमला
ईरान पर अमेरिका-इस्राइल के हमले तब हुए जब ईरानी न्यूक्लियर प्रोग्राम पर वाशिंगटन और तेहरान के बीच हफ्तों तक चली बातचीत का कोई ठोस नतीजा नहीं निकला।
विदेश मंत्रालय का बयान
भारत के विदेश मंत्रालय ने इस मामले में कहा कि मिडिल ईस्ट में उसके मिशन भारतीय नागरिकों के संपर्क में हैं। उन्होंने जरूरी एडवाइजरी जारी करके उन्हें सतर्क रहने और लोकल सिक्योरिटी गाइडलाइन का पालन करने के लिए कहा है।
सोनल चौहान का वर्कफ्रंट
आपको बता दें कि सोनल चौहान ने फिल्म 'जन्नत' (2008) से डेब्यू किया था। इसमें उनके साथ इमरान हाशमी थे। आखिरी बार वह 2024 में बंगाली भाषा की फिल्म 'दर्द' में नजर आईं।