फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonakshi Sinha: होली पर नेटिजन्स ने सोनाक्षी से पूछा जहीर कहा हैं? अभिनेत्री ने कहा- सिर पर ठंडा पानी डालो

Sat, 15 Mar 2025 08:37 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sonakshi Sinha:  सोनाक्षी सिन्हा ने होली के मौके पर अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। इन तस्वीरों में उनके पति जहीर इकबाल नजर नहीं आए। इस पर नेटिजन्स ने सवाल करने शुरू कर दिए। इसके बाद अभिनेत्री ने कैप्शन को एडिट करते हुए इसका जवाब दिया कि वह क्यों उनके साथ होली नहीं मना पाए।
विज्ञापन
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम @aslisona
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी तेलुगु डेब्यू फिल्म ‘जटाधरा’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस बीच अभिनेत्री ने होली का जश्न मनाया। सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर रंग से सराबोर तस्वीरें शेयर की और फैंस को होली की शुभकामनाएं दी। इस बीच ट्रोलर्स ने भी सोनाक्षी को निशाने पर लेना चाहा, लेकिन सोनाक्षी ने इसका करारा जवाब दिया।

विज्ञापन

पोस्ट एडिट कर दिया जवाब
दरअसल, शादी के बाद से ही सोनाक्षी अपने पति जहीर इकबाल के साथ ही सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते आई हैं। यह पहला अवसर है, जब वह अकेले दिखीं। इस पर ट्रोलर्स जहीर के ना होने पर सवाल उठाने लगे। हालांकि, अभिनेत्री इन कमेंट्स से परेशान नही हुईं। उन्होंने अपनी पोस्ट को एडिट करते हुए इसका जवाब दिया।  



यह खबर भी पढ़ें: Alia Bhatt: 19 की उम्र में डेब्यू, रोमांटिक से एक्शन तक हर किरदार में जीता दिल, कुछ ऐसा है आलिया का सफर

विज्ञापन


जहीर के साथ क्यों होली नहीं मना पाईं सोनाक्षी?
अभिनेत्री ने अपनी पोस्ट को एडिट किया और बड़े ही संयम के साथ लिखा, “कमेंट्स में थोड़ा रिलैक्स करो। जहीर मुंबई में हैं और मैं शूटिंग पर हूं। इसलिए साथ में नहीं है। ठंडा पानी डालो सिर पर।” उनकी पोस्ट पर कुछ ही देर बाद जहीर ने भी कमेंट किया और लिखा, “तुम्हें मिस कर रहा हूं बेबी।”


यह खबर भी पढ़ें: Aamir-Gauri: इरफान पठान की शादी की सालगिरह के जश्न में आमिर के साथ पहुंची थीं गौरी, वीडियो बटोर रहा सुर्खियां

‘जटाधरा’ के सेट से शेयर की तस्वीरें
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन तस्वीरों में रंग से सराबोर दिख रही हैं। यह तस्वीरें उन्होंने ‘जटाधरा’ के सेट से शेयर की। अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, "होली है!!! रंग बरसाओ, खुशियां मनाओ!! हैप्पी होली मेरे दोस्तों, जटाधारा की शूटिंग से।" सोनाक्षी और जहीर इकबाल सात साल के रिलेशनशिप के बाद जून 2024 में शादी के बंधन में बंधे। उनकी शादी काफी सुर्खियों में रही। जहीर की सोनाक्षी से पहली मुलाकात सलमान खान की एक पार्टी में हुई थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें