फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ए...स्टॉप इट'; 'सिस्टम' के इवेंट में पति जहीर इकबाल पर स्टेज से चिल्लाईं सोनाक्षी सिन्हा; जानिए क्या हुआ?

Thu, 21 May 2026 10:26 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Video: सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी फिल्म 'सिस्टम' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में फिल्म से जुड़े एक इवेंट में वे पहुंचीं। इस दौरान स्टेज से ही वे अपने पति जहीर इकबाल को देखकर चिल्लाने लगीं। जानिए क्या हुआ?
विज्ञापन
जहीर इकबाल-सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। सोनाक्षी को परेशान करने का जहीर कोई मौका नहीं छोड़ते और अक्सर उनके साथ प्रैंक करते दिखते हैं। ऐसे मजेदार वीडियो वे सोशल मीडिया पर भी खूब शेयर करते हैं। अब जब सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'सिस्टम' आ रही है तो एक बार फिर जहीर का वही अंदाज देखने को मिला।

विज्ञापन

पैपराजी के बीच जाकर जहीर ने क्लिक की सोनाक्षी की तस्वीरें
सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'सिस्टम' 22 मई को ओटीटी पर रिलीज हो रही है। इससे पहले फिल्म के एक इवेंट में वे पहुंचीं। सोनाक्षी स्टेज पर खड़ी होकर पैपराजी को पोज दे रही थीं। इसी दौरान उन्होंने देखा कि उनके पति जहीर इकबाल भी पैपराजी की भीड़ में खड़े होकर उनकी तस्वीरें क्लिक कर रहे हैं। सोनाक्षी ने जैसे ही इस बात पर गौर किया उनकी हंसी छूट गई और वे स्टेज से ही चिल्लाईं, 'ए...स्टॉप इट'। इसके बाद जहीर भी मुस्कुराने लगे। दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
 

सिस्टम - फोटो : सोशल मीडिया
कहां देख सकते हैं 'सिस्टम'?
सोनाक्षी और जहीर के इस वायरल वीडियो पर नेटिजंस प्यार लुटा रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं, 'दोनों की जोड़ी बहुत प्यारी है। ये पति-पत्नी से ज्यादा दोस्त से लगते हैं'। वहीं, कुछ यूजर्स लिख रहे हैं, 'दोनों की ये मोहब्बत इसी तरह कायम रहे। इन्हें किसी की नजर न लगे'। बात करें फिल्म 'सिस्टम' की तो यह कल शुक्रवार से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।  इस कोर्टरूम थ्रिलर फिल्म में सोनाक्षी के साथ ज्योतिका भी अहम भूमिका में हैं।

अश्विनी अय्यर तिवारी ने साझा किया पोस्ट
फिल्म 'सिस्टम' का निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया है। उन्होंने फिल्म की रिलीज से पहले इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर कर अपना अनुभव साझा किया है। अश्विनी अय्यर ने लिखा है, 'फिल्म 'सिस्टम' दुनियाभर में प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है। ‘निल बटे सन्नाटा’ ने मुझे सिनेमा के प्रति अपने प्यार के लिए एक नई शुरुआत करने और यह सोचने का मौका दिया कि मैं इंसानियत के लिए कैसे कुछ अच्छा कर सकती हूं। तब से लेकर अब तक, यह 10 साल का एक लंबा सफर रहा है। जो मेहनत, जुनून, ईमानदारी और सीख से भरा रहा है। मैं बस शुक्रगुजार हूं कि हर फिल्म के साथ, मैं एक मकसद वाली कहानीकार के तौर पर और बेहतर होती गई। मेरे सभी साथियों, सिनेमा प्रेमियों और दर्शकों का बहुत-बहुत शुक्रिया। बस एक ही तमन्ना है कि अम्मा भी इस फिल्म को देखने के लिए आज यहां होतीं। मुझे लगता है कि उन्हें मुझ पर बहुत गर्व होता और वे कहतीं, ‘आशी’!
 
 
विज्ञापन

सोनाक्षी ने पूरी की 'दहाड़ 2' की शूटिंग
एक तरफ सोनाक्षी की फिल्म 'सिस्टम' रिलीज हो रही है, वहीं उन्होंने अपनी आगामी फिल्म को लेकर भी अपडेट शेयर किया है। सोनाक्षी सिन्हा ने 'दहाड़ 2' की शूटिंग पूरी कर ली है। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट साझा कर एक्ट्रेस ने यह जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है, 'क्या यात्रा रही'।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें