फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुबारक हो ससुर जी और सासू मां'; शत्रुघ्न सिन्हा-पूनम सिन्हा की एनिवर्सरी पर दमाद जहीर इकबाल का खास पोस्ट

Fri, 10 Jul 2026 12:30 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shatrughan Sinha Wedding Anniversary: शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा ने बीते दिन अपनी शादी की 45वीं सालगिरह मनाई। इस मौके पर उनके दमाद जहीर इकबाल ने स्पेशल पोस्ट शेयर कर मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
जहीर इकबाल-शत्रुघ्न सिन्हा-पूनम सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के पति और एक्टर जहीर इकबाल ने अपने सास-ससुर का दिल जीत लिया है। जहीर सोनाक्षी के मामले में काफी केयरिंग हैं। वहीं, उनके माता-पिता की भी खूब परवाह करते हैं। कुछ दिनों पहले सोनाक्षी की फिल्म से जुड़े एक इवेंट में जहीर को शत्रुघ्न सिन्हा का हाथ थामकर उन्हें साथ लेकर जाते देखा गया था। अब अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जहीर चर्चा में आ गए हैं।

विज्ञापन

जहीर ने शेयर की पुरानी तस्वीर
जहीर इकबाल ने अपने सास और ससुर को उनकी शादी की 45वीं एनिवर्सरी पर मजेदार अंदाज में शुभकामनाएं दीं। जहीर ने शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा की शादी की अनदेखी तस्वीर साझा की। तस्वीर के साथ जहीर ने लिखा है, 'हैप्पी एनिवर्सरी ससुर जी और सासू मां'। इस थ्रोबैक फोटो में शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम साथ में पोज देते दिख रहे हैं। चटख लाल रंग की साड़ी में पूनम सिन्हा खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, 'शॉटगन' ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी में हैं। दोनों के गले में जयमाला पड़ी है।

ट्रेन में हुई थी शत्रुघ्न सिन्हा की पहली मुलाकात
शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा की शादी को 45 साल हो चुके हैं। कहा जाता है कि दोनों की मुलाकात एक फिल्म की शूटिंग के लिए ट्रेन से यात्रा करते समय हुई थी। फिल्म इंडस्ट्री में वे फिर से मिले और उनकी दोस्ती धीरे-धीरे एक रिश्ते में बदल गई। इसके बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया। इनके तीन बच्चे हैं। जुड़वां बेटे लव और कुश सिन्हा। बेटी सोनाक्षी सिन्हा। 
विज्ञापन

जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा का रिश्ता
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर की बात करें तो करीब सात साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद इन्होंने 23 जून 2024 को शादी रचाई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की पहली मुलाकात सलमान खान की एक पार्टी में हुई थी। साल 2022 में फिल्म 'डबल XL' में भी जहीर और सोनाक्षी साथ नजर आए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें