फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonakshi Sinha birthday: सोनाक्षी के कथित प्रेमी जहीर इकबाल ने दी जन्मदिन की बधाई, साझा की रोमांटिक तस्वीरें

Sun, 02 Jun 2024 02:12 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोनाक्षी सिन्हा का आज 37वां जन्मदिन है। उनके कथित बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल ने सोनाक्षी को जन्मदिन की बधाई अनोखे अंदाज में दी है। साथ ही जहीर ने दोनों की कुछ अनदेखी तस्वीरें भी साझा की हैं।
 
विज्ञापन
सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम@iamzahero
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों निर्देशक संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' में अपने अभिनय को मिली शानदार प्रतिक्रिया का आनंद ले रही हैं। सोनाक्षी ने इस पीरियड ड्रामा में दो किरदार निभाएं हैं। रेहाना आपा और फरीदन की दोहरी भूमिका में सोनाक्षी ने सभी का दिल जीत लिया। हाल ही में वेब सीरीज 'हीरामंडी' की सफलता का स्वाद चखने के बाद सोनाक्षी आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा अक्सर अपने कथित बॉयफ्रेंड के साथ सुर्खियों में बनी रहती हैं। क्या आपको पता है कि सोनाक्षी को जन्मदिन की बधाई देने वाले सबसे पहले शख्स और कोई नहीं बल्कि उनके कथित प्रेमी जहीर इकबाल हैं। इन फोटोज पर इन दोनों के फैंस लगातार प्यार बरसा रहे हैं।
विज्ञापन

 
जहीर ने अनोखे अंदाज में किया सोनाक्षी को जन्मदिन विश
जहीर इकबाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर सोनाक्षी सिन्हा के साथ अपनी कुछ लाजवाब तस्वीरें साझा की हैं।


ये तस्वीरें इतनी प्यारी हैं कि आप इन्हें देखें बिना नहीं रह पाएंगे। इन तस्वीरों में सोनाक्षी और इकबाल काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन तस्वीरों में दोनों के बीच का प्यार साफ दिखाई दे रहा है। जहीर ने तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ''हैप्पी बर्थ डे सोन्ज...'' इसी के साथ जहीर ने लाल रंग का हार्ट इमोटी भी पोस्ट किया।



'हीरामंडी' का पहला पार्ट 8 एपिसोड का है, जिसे 1 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। इस सीरीज में सोनाक्षी के अलावा अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, मनीषा कोइराला, संजीदा शेख, शर्मिन सहगल, इंद्रेश मलिक ने अहम भूमिका निभाई थी। सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही 'ककूडा' में नजर आएंगी। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें रितेश देशमुख और साकिब सलीम भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा, फिल्म 'द बुक ऑफ डार्कनेस' में भी सोनाक्षी नजर आएंगी।
Sonakshi Sinha Birthday: 'हीरामंडी' में फरदीन-रेहाना बन जीता दिल, इन अभिनेत्रियों को मानती हैं अपना रोल मॉडल
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें