फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonakshi Sinha Wedding Anniversary: सोनाक्षी-जहीर के साथ इस चर्चित एक्ट्रेस ने किया जोरदार डांस, वीडियो वायरल

Tue, 24 Jun 2025 11:55 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोमवार को बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और जहीर खान ने अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी मनाई। इसी जश्न के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें डांस करते देखा जा रहा है। 

विज्ञापन
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम@aslisona
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर खान ने 23 जून को अपनी शादी के एक वर्ष पूरे होने पर इसे खूब धूमधाम से सेलिब्रेट किया। इस पार्टी में कई दिग्गज सितारे भी शामिल हुए। उसी वक्त का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पति-पत्नी के साथ एक चर्चित अभिनेत्री भी डांस करती नजर आ रही हैं। देखें वीडियो। 

जोरदार डांस करती दिखीं हुमा कुरैशी

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अभिनेत्री हुमा कुरैशी अपने ही गाने 'दिल थाम के' पर नाचती दिख रही हैं, जिसमें उनका साथ दे रहे हैं जहीर खान। कुछ देर बाद इसमें सोनाक्षी सिन्हा भी शामिल हो जाती हैं और तीनों जोरदार डांस करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में तीनों कलाकारों को सफेद आउटफिट में देखा जा सकता है। ये वीडियो सोनाक्षी-जहीर की वेडिंग एनिवर्सरी के दौरान का है। 



नेटिजंस की आ रही शानदार प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही नेटिजंस के भी कमेंट्स आ रहे हैं और लोग उनकी तारीफ कर हैं। एक यूजर ने कहा कि सबसे खूबसूरत कपल। एक और यूजर ने बोला कि क्या जोरदार डांस किया है। कुछ लोग हुमा कुरैशी के डांस मूव्स की तारीफ करते दिख रहे हैं। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा कि वाह आग लिया दिया। साथ ही आपको बताते चलें की लगभग आठ वर्षों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद सोनाक्षी-जहीर ने 23 जून 2024 को शादी कर ली थी, जिसमें कई सितारे शामिल हुए थे। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Sonakshi Sinha-Zaheer: सोनाक्षी ने एनिवर्सरी पर जहीर के लिए लिखा लव नोट, ससुराल वालों की तारीफ में कही ये बात


सोनाक्षी सिन्हा का वर्कफ्रंट
सोनाक्षी सिन्हा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वह जल्द ही 'निकिता रॉय' में नजर आएंगी। यह एक अलौकिक थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन कुश एस सिन्हा ने किया है। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका नजर आएंगी। वहीं, फिल्म में सोनाक्षी के अलावा परेश रावल, अर्जुन रामपाल और सुहैल नय्यर हैं। यह फिल्म 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें