फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Son of Sardaar 2 Teaser: अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ का टीजर रिलीज, हंसी-ठहाकों के बीच दिखा शानदार एक्शन

Thu, 26 Jun 2025 01:40 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Son of Sardaar 2 Teaser Released: अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' का टीजर रिलीज हो गया है, जिसका फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार था।

विज्ञापन
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ का टीजर रिलीज हो गया है, जिसका फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार था। इस फिल्म में अजय देवगन ने जस्सी का किरदार निभाया है। इसके टीजर में जोरदार कॉमेडी देखने को मिल रही है और साथ-साथ एक्शन की भी झलक दिखी है। आइए देखें ट्रेलर। 

विज्ञापन




दिग्गज कलाकारों से सजी है यह फिल्म
बड़े इंतजार के बाद अजय देवगन की आगामी फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' का टीजर आज गुरुवार को रिलीज कर दिया गया है। इसके टीजर में दिखाया गया है कि अजय देवगन एक बार फिर से जस्सी के किरदार में वापस आ रहे हैं। फिर वह एक विदेशी शादी के चक्कर में फंस जाते हैं, जिसके बाद सारा ड्रामा शुरू हो जाता है और भरपूर एक्शन भी दिखाई देता है। इसके अलावा फिल्म के टीजर में मृणाल ठाकुर, रवि किशन, संजय मिश्रा, विंदू दारा सिंह, चंकी पांडे, दीपक डोबरियाल, कुबरा सैत, शरत सक्सेना, अश्विनी कालसेकर जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं। अंत में दिखाया जाता है कि अजय देवगन पंजाब में तो सर्वाइव कर गए, पर क्या स्कॉटलैंड में टिक पाएंगे?
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Kangana Ranaut: जब रेखा ने कंगना को कहा था अपनी 'बेटी', 'क्वीन' एक्ट्रेस ने लिखी थी दिल की बात
विज्ञापन

 


दिवंगत अभिनेता मुकुल देव भी आ रहे नजर
इस टीजर में एक सीन ने दर्शकों को भावुक कर दिया। इसमें दिवंगत अभिनेता मुकुल देव भी दिखाई दे रहे हैं, जो फिल्म में टोनी का किरदार निभाएंगे। पिछले महीने मई में अभिनेता का निधन हो गया था। यह उनकी आखिरी फिल्म साबित हुई। 



कब रिलीज हो रही फिल्म?
फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' का निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा कर रहे हैं। वहीं फिल्म का निर्माण अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, एनआर पचीसिया और प्रवीण तलरेजा मिलकर कर रहे हैं। यह एक एक्शन कॉमेडी ड्र्मा फिल्म है। साथ ही आपको बताते चलें कि यह 2012 की फिल्म 'सन ऑफ सरदार' का सीक्वल है। यह फिल्म 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें