फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी: सोहेल खान ने किया बप्पा का स्वागत, त्योहार मनाने पहुंचा अर्पिता और अलवीरा समेत पूरा खान परिवार

Mon, 14 Sep 2026 08:27 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Sohail Khan Weclome Bappa Home: गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर सोहेल खान ने भी अपने परिवार के साथ गणपति का स्वागत किया। इस दौरान उनकी बहनें भी यह त्योहार मनाने उनके घर पहुंचीं।
विज्ञापन
सोहेल खान के घर बप्पा का स्वागत करतीं बहन अर्पिता - फोटो : Instagram @voompla
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में हर तरफ गणेशोत्सव की घूम मची हुई है। इस अवसर पर अभिनेता सलमान खान के भाई सोहेल खान ने भी घर पर बप्पा का स्वागत किया। इस दौरान उनके घर पर पूरा खान परिवार बप्पा के स्वागत में पलकें बिछाए दिखाई दिया।ाइ

कौन-कौन हुआ शामिल? 

विज्ञापन

गणेश चतुर्थी के इस खास पर अवसर पर सोहेल खान की बहन अर्पिता खान और अलवीरा खान भी भाई के घर पहुंचीं। इतना ही नहीं बहनों के बच्चे भी भगवान गणेश के स्वागत में खड़े दिखाई दिए। इस दौरान सभी पारंपरिक परिधानों में दिखे। सोहेल की मां सलमान खान भी बप्पा के दर्शन करने बेटे के घर पहुंचीं।

सलमान-सोहेल की मां सलमा खान - फोटो : सलमान-सोहेल की मां सलमा खान

पिछले साल अर्पिता ने किया था स्वागत  
2025 में गणेश चतुर्थी के मौके पर अर्पिता खान ने अपने घर गणपति जी स्थापित किये थे। सलमान समेत खान परिवार के ज्यादातर सदस्य अर्पिता के घर आरती में शामिल हुए थे। इस समारोह में चोटिल होने के बावजूद सलमान ने अर्पिता के बच्चों के साथ खूब डांस किया था।

विज्ञापन

चंकी पांडे - फोटो : instagram @voompla

कई सेलेब्स के घर विराजे गणपति  
गणेश चतुर्थी के दिन बॉलीवुड के ज्यादातर सितारे बप्पा को घर ला रहे हैं। सैफ अली खान, करीना कपूर, अक्षय कुमार, सोनू सूद समेत कई सेलेब्स ने बप्पा का स्वागत किया। इतना ही नहीं उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियोज पोस्ट कर यह खुशी फैंस के साथ बांटी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें