फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Soha Ali Khan: दीपिका के समर्थन में उतरीं सोहा, बोलीं- ‘एक मां के रूप में नियमित घंटों की होती है जरूरत’

Thu, 10 Jul 2025 06:03 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Soha Ali Khan On Deepika Padukone: सोहा अली खान का नाम भी उन लोगों में शामिल हो गया है, जो दीपिका पादुकोण के आठ घंटे काम करने के समर्थन में आ चुके हैं। जानिए सोहा ने क्या कुछ कहा।
विज्ञापन
सोहा अली खान और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपिका पादुकोण के आठ घंटे की शिफ्ट की डिमांड के बाद पूरी इंडस्ट्री में इसे लेकर एक बहस सी छिड़ गई। दीपिका के समर्थन में कई दिग्गज स्टार्स भी उतरे। अब दीपिका के सपोर्टर में एक नाम सोहा अली खान का भी जुड़ गया है। सोहा ने दीपिका का समर्थन करते हुए कहा कि मां बनने के बाद जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है। खासकर शुरुआती साल में।

मां बनने के बाद खो गई थी व्यक्तिगत पहचान

विज्ञापन

द हॉलीवुड रिपोर्टर के साथ बातचीत के दौरान सोहा ने अपने बारे में बात करते हुए कहा कि मां बनने के बाद शुरुआती कुछ साल ने उन्हें पूरी तरह से व्यस्त कर दिया था। जिससे उनकी अपनी व्यक्तिगत पहचान ही कहीं खो गई थी। पेरेंटिंग पर उनका ध्यान इतना ज्यादा था कि वो अपने दोस्तों तक से दूर हो गईं। यही नहीं उनकी शादी में भी इसको लेकर कई बार तनाव की स्थिति बन गई। और करियर तो पूरी तरह से ही रुक गया। जाहिर है कि सोहा अली खान ने 38 साल की उम्र में बेटी इनाया को जन्म दिया था।

पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाने पर कर रहीं काम
अभिनेत्री ने आगे बताया कि मैं अब प्रोफेशनल लाइफ और पर्सनल लाइफ के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए लगातार काम कर रही हूं। हालांकि, बेटी से दूर रहना एक मुश्किल चुनौती बना हुआ है। राजस्थान में एक बार शूटिंग के दौरान पूरे दिन इनाया को न देख पाने के कारण में काफी उदास हो गई थी। इनाया मेरी दिन भर की रूटीन में शामिल है। खासकर रात के सोते वक्त मुझे उसके पास ही होना है।

दीपिका इतनी उपलब्धियां हासिल करने के बाद अपनी शर्तों पर काम कर सकती हैं

विज्ञापन

आगे दीपिका पादुकोण के आठ घंटे की शिफ्ट की डिमांड का समर्थन करते हुए सोहा ने कहा कि एक मां के रूप में व्यवस्थित घंटों की आवश्यकता होती है। बेशक शाम 7 बजे तक काम करने की उनकी ये लिमिट कुछ निर्माताओं के मामले में दीपिका के लिए मुश्किल पैदा कर सकती है। लेकिन 38 साल की उम्र में कई उपलब्धियां हासिल करने के बाद वो अपने करियर के लिए यह समझौता करने को तैयार हैं और अपनी शर्तों पर काम करने का जोखिम उठा सकती हैं।

‘छोरी 2’ में नजर आई थीं सोहा
सोहा अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार विशाल फुरिया द्वारा निर्देशित हॉरर थ्रिलर ‘छोरी 2’ में नजर आई थीं। गश्मीर महाजनी और नुसरत भरुचा के साथ सोहा ने फिल्म में एक दुष्ट दासी की डरावनी भूमिका निभाई थी। फिल्म में अभिनय के लिए उन्हें तारीफें भी मिली थीं। हालांकि, ओटीटी पर रिलीज हुई ये फिल्म लोगों को कुछ खास प्रभावित नहीं कर पाई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें