फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंसूर अली खान पटौदी: पिता की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं बेटी सोहा, इनाया ने नाना के नाम लिखी खास चिट्ठी

Wed, 23 Sep 2026 10:31 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Soha Ali Khan: सोहा अली खान ने अपने दिवंगत पिता क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी को उनकी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। अभिनेत्री ने अपने पिता की एक तस्वीर पोस्ट की। इसके साथ ही उन्होंने और उनकी बेटी इनाया ने एक दिल छू लेने वाला पोस्ट भी लिखा।
विज्ञापन
सोहा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@sakpataudi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

22 सितंबर को दिवंगत दिग्गज भारतीय क्रिकेटर और पूर्व कप्तान मंसूर अली खान पटौदी की 15वीं पुण्यतिथि थी। ऐसे में अपने पिता को याद करते हुए अभिनेत्री सोहा अली खान ने सोशल मीडिया पर मंगलवार को एक पोस्ट किया। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर कीं। इनमे देखने को मिला कि सोहा की बेटी इनाया ने भी नाना के नाम एक खास चिट्ठी लिखी। 
विज्ञापन

सोहा अली खान की बेटी - फोटो : इंस्टाग्राम@sakpataudi
सोहा ने किया पिता को याद
अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर लगभग सात तस्वीरें शेयर की। एक फोटो में वह अपने पिता की तस्वीर के आगे बैठे नजर आईं, तो एक में इनाया ने नाना की तस्वीर के आगे हाथ जोड़े। सिर्फ इतना ही नहीं, इनाया ने अपने नाना के लिए एक प्यारा सा खत भी लिखा।

खत में लिखा था, 'डियर सरकार अब्बा, उम्मीद है कि स्वर्ग में आपकी डेथ एनिवर्सरी अच्छी हो। उम्मीद है कि मैं किसी दिन आपकी आत्मा को असल जिंदगी में देख सकूं। मुझे खुशी है कि मैं आपके परिवार का हिस्सा हूं और मैं आपकी बेटियों (सोहा) के साथ-साथ आपकी क्रिकेट स्किल्स की भी तारीफ करना चाहती हूं -इनाया।'
विज्ञापन

सोहा अली खान की बेटी - फोटो : इंस्टाग्राम@sakpataudi
सोहा ने लिखी यह बात
वहीं, इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सोहा ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे अब्बा, आपके बिना 15 साल हो गए। कभी-कभी मुझे लगता है कि कहीं मैं आपकी यादों को खुद ही तो नहीं गढ़ रही हूं। लेकिन शायद यादें ऐसी ही होती हैं- प्यार उन चीजों को फिर से यादों में बना देता है, जिन्हें वह खोना बर्दाश्त नहीं कर पाता।'

सोहा के पोस्ट पर भूमि पेडनेकर, राहुल देव समेत कई लोगों ने कमेंट किया है। खास बात ये है कि इसी साल जनवरी में सोहा अपने पिता की जयंती के मौके पर कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम भी गई थीं। बता दें कि मंसूर अली खान पटौदी का निधन 22 सितंबर, 2011 को फेफड़ों में गंभीर संक्रमण के कारण सांस लेने में तकलीफ होने से हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें