फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Soha Ali Khan: हाथों में छड़ी लिए जादूगरनी बनीं सोहा अली खान, साझा की हैलोवीन सेलिब्रेशन की तस्वीरें

Thu, 31 Oct 2024 12:53 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोहा अली खान ने हैलोवीन सेलिब्रेट किया और अपनी जादूगरनी वाले लुक को सोशल मीडिया पर साझा किया। इस दौरान अभिनेत्री और उनके पति कुणाल खेमू के कई प्यार भरे पल भी दिखाई दिए। 
विज्ञापन
सोहा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम @sakpataudi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोहा अली खान ने भले ही फिल्मों से दूरी बना रखी हो, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। अभिनेत्री अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने परिवार की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने पति कुणाल और बेटी इनाया नौमी खेमू के साथ हैलोवीन सेलिब्रेशन की तस्वीरें साझा कीं। वह खुद जादूगरनी के रूप में नजर आईं।
विज्ञापन


जादूगरनी बनीं सोहा
सोहा ने इंस्टाग्राम पर पति कुणाल खेमू और बेटी इनाया नौमी खेमू के साथ अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। पहली तस्वीर में सोहा को काले और सफेद रंग की पोशाक में देखा जा सकता है, जिसमें वह एक जादूगरनी के लुक में नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने एक बड़ी टोपी, एक काली कमरकोट, काली पैंट और एक सफेद शर्ट पहनी हुई है। वह एक छड़ी भी पकड़े हुए हैं। वह बिल्कुल किसी जादूगरनी की तरह दिख रही हैं।
Ajay-Salman: सिंघम अगेन से पहले भी इन फिल्मों में दिखी है अजय-सलमान की जोड़ी, एक आज भी है क्लासिक
विज्ञापन


बेटी इनाया भी आईं नजर
तस्वीर में उनकी बेटी इनाया भी दिखाई दे रही हैं। उन्होंने एक खरगोश वाली टोपी पहन रखी है। साथ ही सोहा और कुणाल के बीच का प्यारी सी तस्वीर भी है। अभिनेता अपनी पत्नी की नकली मूंछें बनाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, एक अन्य तस्वीर में कुणाल अपनी बेटी के चेहरे को खरगोश का लुक दे रहे हैं।


कैप्शन में क्या लिखा?
अभिनेत्री ने कैप्शन में एक नोट लिखा, "मैं एक खरगोश को टोपी से बाहर निकालने की कोशिश कर रही थी, लेकिन टोपी में बिल्ली के पास कुछ और ही विचार थे...हैप्पी हैलोवीन।” सोहा ने मूंछों के लिए अपने पति कुणाल खेमू को भी धन्यवाद दिया। कुणाल खेमू और सोहा अली खान ने वर्ष 2015 में शादी की और साल 2017 में उन्होंने अपनी बेटी नौमी को जन्म दिया। 
Bhool Bhulaiyaa 3 Song: रिलीज से पहले 'भूल भुलैया 3' का एक और गाना आया सामने, सोनू निगम ने लगाए हैं सुर

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें