कहां रखी है एनाबेल डॉल?
दरअसल एनाबेले डॉल कनेक्टीकट के वॉरेंस ऑकल्ट म्यूजियम में रखी एक रैग्गी एन डॉल है। यह अमेरिका भर में मशहूर है। इसे दूर-दूर से लोग देखने आते हैं। लुइसियाना के स्थानीय लोगों ने कहा कि वे टूर पर आए थे। इस दौरान डॉल को नहीं देख पाए। इसके बाद उन्हें लगा कि यह डॉल गायब हो गई है।
गायब नहीं हुई डॉल
हालांकि एनाबेल डॉल गायब होने की अफवाह जल्द ही झूठी साबित हुई। पैरानॉर्मल रिसर्च ग्रुप एनईएपीआर के डैन रिवेरा ने वॉरेंस ऑकल्ट म्यूजियम के अंदर से एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें एनाबेल डॉल को दिखाया गया।
अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में लगी आग का डॉल का कोई संबंध नहीं है। एनाबेल डॉल आग और सोशल मीडिया की अफवाहों से दूर संग्रहालय में रखी है।
क्या है एनाबेल डॉल की कहानी?
आपको बता दें कि एनाबेल डॉल की कहानी 1970 के दशक में शुरू हुई। उस वक्त पैरानॉर्मल जांचकर्ता एड और लोरेन वॉरेन ने कहा था कि डॉल में एक आत्मा का वास है। तब से, एनाबेल डरावनी वस्तुओं में से एक बन गई। इस पर फिल्में और कहानियां बनाई गईं। हालांकि, असली एनाबेल डॉल एक साधारण डॉल है जिसे संग्रहालय में रखा गया है।