फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन में प्रत्यर्पण का विरोध कर रहे टेट ब्रदर्स, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भाइयों पर क्या हैं गंभीर आरोप?

Tue, 21 Jul 2026 10:28 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tate Brothers: टेट बंधु, एंड्रयू और ट्रिस्टन टेट ब्रिटेन में प्रत्यर्पण का विरोध कर रहे हैं। आने वाले हफ्ते में इस मामले पर सुनवाई होगी।
विज्ञापन
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भाई एंड्रयू टेट और ट्रिस्टन टेट - फोटो : @Cobratate
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एंड्रयू और ट्रिस्टन टेट यूनाइटेड किंगडम में अपने प्रत्यर्पण का विरोध कर रहे हैं। इन भाइयों पर शोषण और मानव तस्करी जैसे कई गंभीर आरोप हैं। उनके वकील ने सोमवार को यह बात कही और संकेत दिया कि मियामी में उनकी गिरफ्तारी राजनीतिक कारणों से की गई थी।

विज्ञापन


कब होगी अगली सुनवाई?
शनिवार को गिरफ्तारी के बाद टेट बंधु सोमवार को पहली बार फेडरल कोर्ट में पेश हुए। उन्हें फेडरल हिरासत में रखा गया है। आने वाले हफ्तों में, यूएस डिस्ट्रिक्ट जज इस बात पर विचार करेंगे कि क्या वे प्रत्यर्पण की शर्तों को पूरा करते हैं या नहीं। यूएस मजिस्ट्रेट लॉरेन लुईस ने सोमवार, 27 जुलाई को अगली सुनवाई तय की है।

जेल के कपड़ों और हथकड़ी में आए नजर
आमतौर पर इन दोनों भाइयों को सूट-बूट में देखा जाता है। मगर, हालिया सुनवाई के दौरान दोनों हल्के भूरे रंग की जेल के कपड़ों और हथकड़ी पहने हुए दिखे। इन भाइयों के वकील, जोसेफ मैकब्राइड ने जोर देकर कहा कि उन्हें अमेरिका में ही रहना चाहिए। मैकब्राइड ने दलील दी, 'हम निश्चित रूप से प्रत्यर्पण पर आपत्ति जता रहे हैं, क्योंकि एंड्रयू और ट्रिस्टन निर्दोष हैं। उन्होंने कभी कुछ गलत नहीं किया है। उन्हें उन अपराधों के लिए प्रत्यर्पित नहीं किया जाना चाहिए, जो उन्होंने नहीं किए'।

टेट भाइयों के वकील ने क्या कहा?
मैकब्राइड ने कहा कि जब भाइयों को गिरफ्तार किया गया तो वे हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि उन्हें प्रत्यर्पित करने का प्रयास राजनीति से प्रेरित था। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, 'इसके बारे में कोई सवाल नहीं है'। 
विज्ञापन

दोहरी नागरिकता रखते हैं दोनों भाई
बता दें कि मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भाई एंड्रयू टेट और ट्रिस्टन टेट को बीते शनिवार को अमेरिका के मियामी में गिरफ्तार किया गया। अमेरिकी मार्शल सर्विस ने एक सीलबंद वारंट के आधार पर दोनों को हिरासत में लिया। एजेंसी के प्रवक्ता ब्रेडी मैकारन ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई, जब ब्रिटिश अधिकारी दुष्कर्म और मानव तस्करी के मामलों में दोनों भाइयों के प्रत्यर्पण (सौंपने) की मांग कर रहे थे। दोनों भाई अमेरिका और ब्रिटेन की दोहरी नागरिकता रखते हैं। 

ब्रिटेन में दर्ज हैं कई गंभीर मामले
ब्रिटिश अभियोजकों ने शनिवार को बताया था कि वे दोनों भाइयों के प्रत्यर्पण की मांग कर रहे हैं। उन पर साल 2010 से 2017 के बीच महिलाओं के साथ दुष्कर्म और तस्करी करने के आरोप हैं। ब्रिटेन की क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस के अनुसार, दोनों भाइयों पर चार अन्य पीड़ितों से जुड़े 38 नए आरोप लगाए गए हैं। दोनों पर दुष्कर्म और मानव तस्करी के आरोप हैं। इसके अलावा, 39 वर्षीय एंड्रयू टेट पर वेश्यावृत्ति से मुनाफा कमाने और बच्चों की अश्लील तस्वीरें व अत्यधिक अश्लीलता से जुड़े 19 अन्य आरोप भी हैं। इस मामले की जांच बेडफोर्डशायर पुलिस ने की है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें