फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयूष पांडे के निधन पर विवेक अग्निहोत्री और स्मृति ईरानी ने जताया दुख, निर्देशक ने कहा- 'हर शब्द कुछ कहता था'

Fri, 24 Oct 2025 01:56 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Celebs On Piyush Pandey Death: विज्ञापन जगत के दिग्गज पीयूष पांडे के निधन से देश भर में हर कोई गहरे शोक और सदमे में है। इस पर निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और एक्ट्रेस-पॉलिटिशियन स्मृति ईरानी ने दुख जताया है।
विज्ञापन
सेलेब्स ने पीयूष पांडे के निधन पर जताया दुख - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एड गुरु पद्मश्री पीयूष पांडे का शुक्रवार को निधन हो गया, जिसकी खबर सुन लोग दुखी है। उन्होंने अपने करियर के दौरान 'अबकी बार मोदी सरकार' जैसे नारों को दिया था। इसके अलावा उन्हें कई पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है। इसपर निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और टीवी अभिनेत्री स्मृति ईरानी ने प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। जानिए उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन


विवेक अग्निहोत्री ने साझा की पुरानी बातें
निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने पीयूष पांडे के निधन पर उन्हें याद करते हुए पुरानी यादें साझा की। उन्होंने कहा- 'हमें महसूस कराया कि हर शब्द कुछ कहता है। हर इंसान कुछ कहता है। हर दिल, हर कहानी हमारी अपनी भाषा में बोल सके। और हां, आप हर उस विज्ञापन में जिंदा रहोगे, जो भारत जैसा लगता है, हर उस पंक्ति में जिसका स्वाद मीठा-मीठा है।'
 



स्मृति ईरानी ने कहा- वो बेहतरीन कलाकारों में से एक थे
अभिनेत्री-राजनेता स्मृति ईरानी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट करते हुए पीयूष पांडे को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, 'पीयूष पांडे सिर्फ एक विज्ञापन कलाकार नहीं थे, वे भारत के बेहतरीन कहानीकारों में से एक थे। उन्होंने हमें सिखाया कि भावनाएं रचनात्मकता की सबसे सच्ची भाषा हैं। उनके शब्दों ने ब्रांडो को मानवीय और विचारों को अमर बना दिया। उस दिग्गज को विदाई जिसने हमें महसूस करने, सोचने और मुस्कुराने का मौका दिया।'

 

 

पीयूष पांडे की बहन इला अरुण हुई दुखी

विज्ञापन

पीयूष पांडे की बहन और अभिनेत्री-गायिका इला अरुण ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, '
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें